फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Famous Waterfall: ये हैं उत्तर प्रदेश के पांच सबसे खूबसूरत झरने, गर्मियों में यहां महसूस होगा तरोताजा

Wed, 11 Jun 2025 03:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 11 Jun 2025 03:20 PM IST
सार

Five Beautiful Waterfalls In Uttar Pradesh: यहां आपको उत्तर प्रदेश के पांच प्रसिद्ध और बेहद खूबसूरत जल प्रपातों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप गर्मी के मौसम में घूमने जा सकते हैं और यहां नहाने के साथ मस्ती करके तरोताजा महसूस कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Five Beautiful Waterfalls In Uttar Pradesh Khubsurat Jharna UP Famous Waterfall Disprj
झरना - फोटो : Instagram

Five Beautiful Waterfalls In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश अपने धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक इमारतों, विश्व धरोहरों और दुनिया के सातवें अजूबे के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन यूपी केवल ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए नहीं, बल्कि अपनी छुपी हुई प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। इन झरनों की सैर न केवल आपको गर्मी से राहत देगी, बल्कि मन और शरीर को फिर से तरोताजा कर देगी।



गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप कहीं ठंडी, हरियाली से घिरी और प्राकृतिक शांति वाली जगह की तलाश में हैं तो उत्तर प्रदेश के झरनों से बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है। यूपी के झरने न केवल प्रकृति की खूबसूरती को निहारने का मौका देते हैं, बल्कि आपको गर्मी से राहत और मानसिक सुकून भी देते हैं। यहां आपको उत्तर प्रदेश के पांच प्रसिद्ध और बेहद खूबसूरत जल प्रपातों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप गर्मी के मौसम में घूमने जा सकते हैं और यहां नहाने के साथ मस्ती करके तरोताजा महसूस कर सकते हैं। 

Five Beautiful Waterfalls In Uttar Pradesh Khubsurat Jharna UP Famous Waterfall Disprj
देवदारी जलप्रपात - फोटो : instagram

राजदारी और देवदारी जलप्रपात, चंदौली

चंदौली ज़िले के रॉबर्ट्सगंज के पास दो खूबसूरत जलप्रपात राजदारी और देवदारी झरने हैं। कैमूर पहाड़ियों के बीच स्थित ये दो जुड़वां झरने बेहद मनोरम हैं। यहां की हरियाली, ऊंचाई से गिरता पानी और शांत वातावरण, एक परफेक्ट पिकनिक स्पॉट बनाते हैं। जुलाई से अक्तूबर का महीना इन झरनों की सैर के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है।

राजदारी वॉटरफॉल काशी रेलवे स्टेशन से 65 किलोमीटर दूर है। यहां सभी के लिए निशुल्क प्रवेश सुविधा है और आप ट्रेन, बस, कार, टैक्सी के जरिए यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा यहां जंगल सफारी का भी आनंद लिया जा सकता है। राजदारी के पास ही देवदारी वॉटरफॉल भी स्थित है। यात्री सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक देवदारी वॉटरफॉल घूम सकते है। यहां ठहरने के लिए रिसॉर्ट भी हैं, जहां यात्री ठहर सकते हैं। राजदारी की ही तरह देवदारी वॉटरफॉल में भी एंट्री पूरी तरह फ्री है।

Five Beautiful Waterfalls In Uttar Pradesh Khubsurat Jharna UP Famous Waterfall Disprj
लखनिया दरी झरना - फोटो : instagram
लखनिया दरी वाटरफॉल

बनारस से लगभग 55 किमी दूर विन्ध्याचल पर्वतमाला में लखनिया दरी जल प्रपात स्थित है। इस झरने का अनुभव  लेने के लिए आपको 50 रुपये एंट्री फीस देनी होगी। यह झरना एक सुरम्य जंगल के बीच स्थित है और मानसून में यह बेहद खूबसूरत रूप में बहता है। यहां पहुंचकर आप प्रकृति की आवाजें जैसे पक्षियों की चहचहाहट, पानी की गर्जना और पत्तों की सरसराहट को सुन सकते हैं। साथ ही फोटोग्राफी और ट्रेकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five Beautiful Waterfalls In Uttar Pradesh Khubsurat Jharna UP Famous Waterfall Disprj
सोनभद्र झरना - फोटो : instagram

सोनभद्र झरना

बनारस मंडल में मौजूद सोनभद्र जिला बहुत सुंदर है। यहां प्राकृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। सोनभद्र में रिहंद नदी पर 35-40 फीट ऊंचा सोनभद्र वॉटरफॉल है। मानसून में इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखते ही रह जाएंगे।

विज्ञापन
Five Beautiful Waterfalls In Uttar Pradesh Khubsurat Jharna UP Famous Waterfall Disprj
ललितपुर झरना - फोटो : instagram

तुगलपुर जलप्रपात

यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र में ललितपुर जिले में खूबसूरत तुगलपुर झरना है। कम भीड़भाड़ वाला यह झरना ट्रैकिंग और कैंपिंग प्रेमियों के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है। गर्मियों में यहां की ठंडी फुहारें सुकून देती हैं। इस झरने के बारे में अब तक कम ही लोगों को पता है। इसलिए यहां की सुदंरता और शांति आपको पसंद आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed