{"_id":"694777630f67b495900f8f6d","slug":"five-famous-churches-in-delhi-to-celebrate-christmas-festival-check-locations-2025-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Churches in Delhi: दिल्ली के पांच चर्च, जहां क्रिसमस मनाने परिवार के संग जा सकते हैं आप","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Churches in Delhi: दिल्ली के पांच चर्च, जहां क्रिसमस मनाने परिवार के संग जा सकते हैं आप
Sun, 21 Dec 2025 11:52 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:52 AM IST
सार
Five Famous Churches in Delhi: क्रिसमस के मौके पर चर्च जाना चाहते हैं तो यहां हम आपको दिल्ली की पांच मशहूर चर्चों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के पांच चर्च, जहां क्रिसमस मनाने परिवार के संग जा सकते हैं आप
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Five Famous Churches in Delhi: क्रिसमस का त्यौहार पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी धूम आपको दिल्ली में भी देखने को मिलेगी। यहां भी सभी चर्चों में खूब सजावट होती है और वहं की रौनक देखने लायक होती है। तो अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो इस खास दिन को मनाने के लिए यहां स्थित चर्चों में जा सकते हैं।
दिल्ली के पांच चर्च, जहां क्रिसमस मनाने परिवार के संग जा सकते हैं आप
- फोटो : instagram
ये हैं प्रमुख पांच चर्च
सेंट स्टीफंस चर्च दिल्ली
दिल्ली के सबसे पुराने चर्चों में से एक है सेंट स्टीफंस चर्च। यह चर्च 18वीं सदी में बना था। यहां क्रिसमस की रात विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। चर्च की वास्तुकला और इसकी शांति का माहौल यहां आने वालों को एक अलग ही अनुभव देता है।
सेंट थॉमस चर्च दिल्ली
सेंट थॉमस चर्च अपनी ऐतिहासिक वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। ये चर्च 19वीं सदी में स्थापित हुआ था और यहां क्रिसमस के मौके पर विशेष प्रार्थनाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यहां का शांतिपूर्ण वातावरण हर किसी को आकर्षित करता है।
सेंट मैरी चर्च दिल्ली
सेंट मैरी चर्च दिल्ली के सबसे प्रमुख चर्चों में से एक है, जो अपनी भव्यता और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यहां भी हर साल क्रिसमस पर भव्य आयोजन होते हैं। यहां का माहौल बेहद आध्यात्मिक और शांतिपूर्ण होता है, जहां लोग क्रिसमस की रात को पूजा और प्रार्थनाओं में भाग लेते हैं।
कैथेड्रल चर्च दिल्ली
दिल्ली कैथेड्रल चर्च, जिसे सेंट जेम्स कैथेड्रल भी कहा जाता है, ब्रिटिश काल का चर्च है और ये दिल्ली के सबसे बड़े चर्चों में से एक है। ये चर्च जनपथ के पास स्थित है और इसकी वास्तुकला यूरोपीय शैली में है। क्रिसमस के अवसर पर यहां भव्य पूजा होती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं।
सेंट जेम्स चर्च दिल्ली
सेंट जेम्स चर्च दिल्ली के एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। ये चर्च 1836 में बना था। सेंट जेम्स चर्च का निर्माण ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था और ये दिल्ली के सबसे पुराने चर्चों में से एक है। यहां हर साल क्रिसमस की रात विशेष प्रार्थनाएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो भक्तों को एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करते हैं।