Ganesh Chaturthi 2022: 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। वैसे तो गणेश उत्सव लगभग पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात में गणपति की धूम होती है। महाराष्ट्र की गणपति पूजा बहुत ही मशहूर है। लोग गणेश उत्सव में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र पहुंचते हैं। महाराष्ट्र के सबसे बड़े त्योहारों में गणेशोत्सव है। महाराष्ट्र के कई शहरों में भव्य गणपति पंडाल लगते हैं। दूर दराज से लोग गणपति उत्सव में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र आते हैं। इस बार अगर आप भी गणेश उत्सव को धूमधाम से मनाना चाहते हैं तो देश के मशहूर गणपति पंडालों के देखने जा सकते हैं। इन गणपति पंडालों में आम लोगों से लेकर दिग्गज सेलिब्रिटीज भी शामिल होते हैं। चलिए जानते हैं देश में सबसे भव्य गणपति पंडालों के बारे में, इस साल गणेश उत्सव में आप कर सकते हैं दर्शन।
Ganesh Chaturthi 2022: यहां लगते हैं गणेश चतुर्थी के सबसे भव्य पंडाल, इस गणेशोत्सव करें दर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई का 'लालबाग के राजा'
मुंबई के लालबाग बाजार, जीडी गोयनका रोड पर सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल सजता है। इस पंडाल को 'लालबाग चा राजा' कहा जाता है। मुंबई के लालबाग के राजा के इस पंडाल पर हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। 1934 से ही यहां गणपति की मूर्ति स्थापित की जा रही है। इस गणपति पंडाल में विराजमान गणेश जी को मन्नतों का गणपति भी माना जाता है। यहां कई सेलिब्रिटी भी गणेश उत्सव में शामिल होने पहुंचते हैं।
गणेश गली मुंबईचा राजा
मुंबई के गणेश गली व लेन में स्थित 'मुंबईचा राजा' विराजमान हैं। यह गणपति पंडाल लालबागचा राजा से कुछ ही दूर पर स्थित है। यह भी मुंबई के प्रसिद्ध पंडाल में से एक है। 1928 में मिल श्रमिकों के लिए इस गणपति पंडाल की शुरुआत हुई थी। हर साल गणेश गली मुंबईचा राजा में एक थीम पर आधारित गणेश पंडाल का आयोजन होता है।
अंधेरीचा राजा
गणेश उत्सव में मुंबई के गणपति पंडालों में शामिल हो रहे हैं तो 'अंधेरीचा राजा' भी मशहूर है। यहां 1966 से गणपति पंडाल के आयोजन की शुरुआत हुई। 10 दिवसीय गणेश उत्सव में यहां कई मशहूर हस्तियां शामिल होती हैं। अंधेरीचा राजा गणपति पंडाल की सजावट बहुत सुंदर और मग्न मुग्ध कर देने वाली होती है।
जीबीएस सेवा मंडल गणपति
मुंबई के गोल्ड गणेश के नाम से मशहूर जीबीएस सेवा मंडल का गणपति पंडाल भी काफी मशहूर है। यहां के गणपति प्रतिमा की सजावट असली सोने के आभूषणों से होती है। इसे शहर का सबसे अमीर मंडल माना जाता है। जीबीएस सेवा मंडल गणपति पंडाल वडाला के कटक रोड पर द्वारकानाथ भवन में आयोजित होता है। ये एकमात्र पंडाल है, जहां गणेश उत्सव के 10 दिनों में 24 घंटे अनुष्ठान विधि की जाती है। यहां की सजावट और म्यूजिक दोनों ही खास होती है।