{"_id":"68a0380a104397487605acc2","slug":"hartalika-teej-2025-famous-shiv-parvati-temples-to-visit-on-teej-2025-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के मौके पर भोलेनाथ के इन मंदिरों में करें दर्शन, मिलेगा आर्शीवाद","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के मौके पर भोलेनाथ के इन मंदिरों में करें दर्शन, मिलेगा आर्शीवाद
Sat, 16 Aug 2025 02:06 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 16 Aug 2025 02:06 PM IST
सार
Famous Shiv Parvati Temples to Visit On Hartalika Teej 2025: यदि हरतालिका तीज के दिन आप भोलेनाथ के दर्शन करना चाहते हैं तो यहां कुछ प्रसिद्ध मंदिरों की लिस्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
हरतालिका तीज पर इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में करें पूजा-अर्चना
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Famous Shiv Parvati Temples to Visit On Hartalika Teej 2025: हर वर्ष भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ अविवाहित लड़कियों के लिए भी काफी खास होता है। जहां एक तरफ सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं, तो वहीं अविवाहित लड़कियां भोलेनाथ जैसा वर पाने के लिए इस दिन पूजा करती हैं।
हरतालिका तीज के मौके पर भोलेनाथ के इन मंदिरों के करें दर्शन, मिलेगा आर्शीवाद
- फोटो : freepik
काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
ये मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ऐसे में आप हरतालिका तीज के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर जाने का प्लान बनाएं। यहां जाकर आपको काफी शांति मिलेगी। आप भोलेनाथ के दर्शन से पहले गंगा स्नान भी कर सकते हैं।
महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भी एक ज्योतिर्लिंग है। ऐसे में आप हरतालिका तीज के मौके पर उज्जैन जाने का प्लान बना सकते हैं। इस दिन आप भस्म आरती में भी शामिल होकर भी भोलेनाथ का आर्शीवाद पा सकते हैं।
त्रयंबकेश्वर मंदिर, नासिक (महाराष्ट्र)
यदि आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो इस हरतालिका तीज के मौके पर त्रयंबकेश्वर मंदिर जाकर दर्शन करें। ये मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। तीज व्रती महिलाएं यहां शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करती हैं। तो ऐसे में आप भी वहां जा सकते हैं।
बैद्यनाथ धाम, देवघर (झारखंड)
अगर आप झारखंड या उसके आस-पास कहीं रहते हैं तो 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल बैद्यनाथ धाम जने का प्लान बनाएं। इस मंदिर की भी काफी मान्यता है, इसलिए तीज के दिन यहां महिलाओं की बड़ी संख्या में भीड़ होती है।
सोमनाथ मंदिर, गुजरात
यदि आप गुजरात में रहते हैं तो सोमनाथ मंदिर जाने का प्लान बना सकते हैं। वेरावल के प्रभास पाटन में स्थित ये मंदिर सबसे पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। समुद्र किनारे स्थित यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है।