फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahabaleshwar and Lonavala: महाबलेश्वर और लोनावला का ट्रिप ऐसे करें प्लान, बजट में घूम लेंगे सभी बेहतरीन जगहें

Mon, 02 Jun 2025 03:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 02 Jun 2025 03:38 PM IST
सार

Trip to Mahabaleshwar and Lonavala: अगर आप लोनावला और महाबलेश्वर दोनों ही एक ट्रिप में घूमने जाना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ ही दिन में बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए गाइड किया जा रहा है

विज्ञापन
How to Plan a Trip to Mahabaleshwar and Lonavala Follow this Complete Travel Guide and itinerary
कैट पाइंट महाबलेश्वर - फोटो : instagram

Trip to Mahabaleshwar and Lonavala: महाराष्ट्र के दो बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन महाबलेश्वर और लोनावला पर्यटकों को हर मौसम में आकर्षित करते हैं। गर्मी हो या मानसून, आप महाबलेश्वर और लोनावला घूमने जा सकते हैं। ये दोनों हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में समाए हुए हैं, जहां पहुंचकर बहुत सुकून महसूस किया जा सकता है। साथ ही ये दोनों गंतव्य बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह हैं। अगर आप प्रकृति, शांति और थोड़ी एडवेंचर के साथ एक बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो महाबलेश्वर और लोनावला की ट्रिप एकदम परफेक्ट है। कुछ दिनों के लिए भागदौड़ से ब्रेक लेकर इन हिल स्टेशनों में सुकून का वक्त बिता सकते हैं। 



अगर आप लोनावला और महाबलेश्वर दोनों ही एक ट्रिप में घूमने जाना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ ही दिन में बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए गाइड किया जा रहा है।
 

How to Plan a Trip to Mahabaleshwar and Lonavala Follow this Complete Travel Guide and itinerary
लोनावाला - फोटो : instagram

कितने दिन का प्लान?

अगर आप महाबलेश्वर और लोनावला दोनों हिल स्टेशन घूमना चाहते हैं तो दोनों की सैर के लिए चार से पांच दिन की ट्रिप पर्याप्त है।

कैसे पहुंचें?

इन हिल स्टेशनों तक पहुंचने के लिए मुंबई या पुणे से यात्रा शुरू कर सकते हैं। मुंबई या पुणे से लोनावला सिर्फ दो घंटे की दूरी पर है। ट्रेन, बस और कार तीनों से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप पुणे से महाबलेश्वर की याज्ञा कर रहे है तो प्राइवेट टैक्सी या बस के माध्यम से करीब 120 किमी का सफर तय करना पड़ता है। मुंबई से महाबलेश्वर की दूरी 260 किमी है। 

How to Plan a Trip to Mahabaleshwar and Lonavala Follow this Complete Travel Guide and itinerary
आर्थर सीट महाबलेश्वर - फोटो : instagram

लोनावला में घूमने की जगहें 

मानसून में लोनावला की सैर कर रहे हैं तो भूशी डैम जरूर जाएं। बेहतरीन सनसेट व्यू के लिए टाइगर प्वाइंट घूमने जा सकते हैं। ट्रैकिंग लवर्स के लिए राजमाची फोर्ट बेहतरीन स्थल है। इसके अलावा लोनावला में ऐतिहासिक बौद्ध गुफाएं कार्ला और भाजा केव्स स्थित हैं। यहां लोहेगढ़ किला और पावना झील की घूमने जा सकते हैं।

महाबलेश्वर के पर्यटन स्थल

महाबलेश्वर की शानदार वादियों का नजारा देखने के लिए अरथर सीट पॉइंट जाएं। नौकाविहार और खूबसूरत फोटोशूट के लिए वीना लेक जाएं। एलिफेंट हेड पॉइंट और प्रसिद्ध महाबलेश्वर मंदिर की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा फिल्मों में दिखने वाले नजारों का सामने से लुत्फ उठाने के लिए पंचगनीकी टेबललैंड जरूर जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Plan a Trip to Mahabaleshwar and Lonavala Follow this Complete Travel Guide and itinerary
परिवार संग ट्रिप - फोटो : Adobe

ट्रिप का खर्च

लोनावला में एक हजार से दो हजार रुपये में प्रति रात के लिए अच्छे होटल या होमस्टे में रहने की व्यवस्था हो जाती है। वहीं महाबलेश्वर में बजट होटल, लाॅज या रिसाॅर्ट्स में ठहरने के लिए डेढ़ हजार से ढाई हजार रुपये के करीब खर्च आ सकता है। कम पैसों में ठहरने के लिए ऑफ-सीजन में ऑनलाइन बुकिंग से और भी सस्ते दामों में ठहरने का मौका मिल सकता है।

इन जगहों तक पहुंचने और स्थानीय परिवहन पर लगभग 2000 से 3000 रुपये का खर्च आ सकता है। तीन से चार दिन ठहरने के लिए आपको लगभग 5000 रुपये व्यय करने पड़ सकते हैं। वहीं खान-पान, कुछ पर्यटन स्थलों के टिकट्स आदि पर लगभग 2000 रुपये का खर्च आ सकता है। इस एक ट्रिप के लिए प्रति व्यक्ति कुल अनुमानित खर्च 6000 से 8000 रुपये हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed