{"_id":"683bde1173558f85b60c9cb8","slug":"summer-holiday-spots-near-delhi-to-take-your-kids-check-travel-locations-in-delhi-ncr-2025-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Holiday Spots: गर्मियों की छुट्टियां में बोर हो रहे हैं बच्चे तो इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Summer Holiday Spots: गर्मियों की छुट्टियां में बोर हो रहे हैं बच्चे तो इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:15 PM IST
सार
Summer Holiday Places Near Delhi: यदि आपके घर में भी बच्चे हैं, और उनकी स्कूल की छुट्टियां चल रही हैं, तो उन्हें कहीं बाहर घूमने ले जाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो दिल्ली के आसपास हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां बन जाएंगी मजेदार
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Summer Holiday Places Near Delhi: जून के महीने की शुरुआत आज से हो गई है। ये महीना बच्चों को काफी पसंद होता है, क्योंकि इन्हीं दिनों उनके स्कूल की छुट्टियां भी हो जाती हैं। एक समय था जब बच्चे छुट्टियों में लंबे समय के लिए नानी के घर चले जाते थे, लेकिन बदलते दौर में अब बच्चों को अलग-अलग जगहों पर घूमने का क्रेज सिर चढ़ने लगा है।
यदि आपके बच्चों की भी छुट्टियां हो गई हैं, तो आप अपने बच्चों को भी दो दिन के लिए कहीं घुमाने ले जाएं। यहां हम ऐसी कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप एक दिन में भी बड़ी आसानी से घूम सकते हैं। ये सभी जगहें दिल्ली के काफी पास हैंं, तो आपको जाने में परेशानी नहीं होगी।
2 of 6
नैनीताल
घुमा लाएं नैनीताल
दिल्ली से नैनीताल तकरीबन 300 किलोमीटर दूर है और इस दूरी को भी रातभर में तय किया जा सकता है। दिल्ली से कई ऐसी ट्रेनें हैं जो सीधा नैनीताल जाती हैं और एक रात में आपको नैनीताल पहुंचा सकती हैं। यदि ट्रेन से नहीं जाना तो आप बस से भी नैनीताल जा सकते हैं। यहां झीलों के किनारे अपने बच्चों को घुमाएं और उनके साथ बोटिंग अवश्य करें।
3 of 6
आगरा भी है अच्छा विकल्प
- फोटो : Adobe Stock
आगरा भी है अच्छा विकल्प
यदि आपने बच्चे किसी ऐसी जगह घुमाना है, जहां विश्व की धरोहर स्थित हो तो आगरा से बेहतर विकल्प कोई हो नहीं सकता। दिल्ली से आगरा की दूरी तकरीबन 250 किलो मीटर है, जिसे तीन घंटों में तय किया जा सकता है। यदि आप आगरा जाना चाहते हैं तो सुबह जल्दी दिल्ली से निकलें। समय से पहुंचकर पहले ताजमहल घूमें और फिर अपने बच्चों को लाल किला घुमाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जयपुर की एतिहासिक इमारतें दिखाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
जयपुर की एतिहासिक इमारतें दिखाएं
यदि आपके बच्चों को इतिहास में रुचि है तो जयपुर के इतिहास से उन्हें रूबरू कराएं। जयपुर की दूरी दिल्ली से तकरीबन 270 किलो मीटर है, जिसे एक रात में तय किया जा सकता है। अपने बच्चों को एक दिन के लिए जयपुर ले जाएं और उन्हें महाराजों के किलों में घुमाएं। इसे देखकर इतिहास में उनकी रुचि कई गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
मथुरा भी लेकर जा सकते हैं
- फोटो : mathura
मथुरा भी लेकर जा सकते हैं
बहुत से घरों में पूजा-पाठ की तरफ काफी झुकाव होता है। ऐसे में आप अपने बच्चों को मथुरा-वृंदावन भी लेकर जा सकते हैं। इससे उनकी रुचि भी मंदिरों की तरफ बढ़ेगी। दिल्ली से मथुरा सिर्फ 180 किलो मीटर दूर है, जिसे आसानी से दो घंटों में तय किया जा सकता है। वहां जाकर अपने बच्चों को मंदिरों में दर्शन कराएं और फिर यमुना नदी में बोटिंग भी अवश्य कराएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।