फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राकृतिक सुंदरता का उठाना चाहते हैं आनंद, तो इन स्थानों पर जरूर घूमने जाएं

Thu, 05 Aug 2021 01:41 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
If you want to enjoy the natural beauty you must visit these places
लद्दाख - फोटो : istock

आज हम आपको कई ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जो मानसून के सीजन में घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। ये जगहें प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर हैं। प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ यहां पर आपको काफी कुछ नया भी देखने को मिलेगा। इन जगहों पर घूमने के बाद आपको काफी आनंद मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि मानसून सीजन में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें कौन सी है?

लद्दाख

लद्दाख काफी खूबसूरत जगह है। यहां की बड़ी बड़ी वादियां और पहाड़ किसी का भी मान मोह लें। अक्सर इस जगह पर कई बाइकर्स घूमने के लिए आते हैं। मानसून के मौसम में लद्दाख पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। ये पूरी जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां आपको कई मनमोहक नजारे और झीलें देखने को मिलेंगी। मानसून के मौसम में आप यहां आकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। 

If you want to enjoy the natural beauty you must visit these places
नैनीताल - फोटो : Social media

नैनीताल

नैनीताल का नाम भारत की खूबसूरत जगहों में शुमार होता है। यहां पर देश विदेश के कई पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। मानसून के सीजन में नैनीताल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यहां पर कई हरे भरे पहाड़ और झीलें हैं। नैनीताल में आपको कई खूबसूरत हिल स्टेशन्स भी देखने को मिलेंगे। 

If you want to enjoy the natural beauty you must visit these places
कोडईकनाल - फोटो : Pixabay

कोडाईकनाल

ये जगह तमिलनाडु में स्थित है। ये एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। मानसून के सीजन में कोडाईकनाल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। यहां आकर आपको खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा देखने को मिलेगा। यहां आप बहते बादलों को देखते हुए चाय का आनंद भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to enjoy the natural beauty you must visit these places
मुन्नार - फोटो : Social media

मुन्नार 

मुन्नार केरल में स्थित है। ये जगह काफी खूबसूरत है। इसकी सुंदरता अक्सर देश विदेश के कई पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस जगह पर आपको कई झरने, चाय के बागान और सुंदर पहाड़ियां देखने को मिलेंगी। मानसून के मौसम में इस जगह पर घूमना स्वर्ग में घूमने जैसा है। 

विज्ञापन
If you want to enjoy the natural beauty you must visit these places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कूर्ग 

ये खूबसूरत जगह कर्नाटक में स्थित है। यहां आने के बाद आपको काफी शांति का अनुभव होगा। खासकर मानसून के सीजन में इस जगह की सुंदरता काफी बढ़ जाती है। यहां आपको दूर दूर तक हरियाली ही हरियाली देखने को मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed