समय-समय पर लोगों को किसी न किसी कारण से यात्रा करनी पड़ती है। कोई पर्यटन स्थलों पर अपने दोस्तों संग या फिर पार्टनर संग घूमने जाने के लिए यात्रा करता है, तो कोई अपने दफ्तर या बिजनेस के कामों के कारण यात्रा करता है। वहीं, कुछ लोगों को अपने पारिवारिक कामों के कारण भी यात्रा करनी पड़ती है। जब हम कहीं सफर पर जाते हैं तो अपने साथ कई जरूरी चीजें लेकर जाते हैं। जैसे- पहनने के लिए कपड़े, अपने काम की चीजें, पैसे आदि। लेकिन क्या सिर्फ यही जरूरी चीजें हैं? क्या इनके अलावा हमें और चीजें अपने साथ नहीं रखनी चाहिए और वो भी इस कोरोना काल में? अगर आप सोच रहे हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जिनके बारे में हम बात कर रहे हैं, तो आप ज्यादा सोचिए मत क्योंकि हम आपको उन जरूरी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको इस कोरोना काल के अलावा भी हमेशा ही यात्रा के दौरान अपने साथ रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
{"_id":"610a150b8ebc3eb9bb56537a","slug":"tourist-guide-during-corona-pandemic-keep-these-four-things-with-you-while-traveling-in-corona-pandemic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: जा रहे हैं घर से बाहर, तो यात्रा के दौरान अपने पास जरूर रखें ये चार चीजें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
कोरोना अलर्ट: जा रहे हैं घर से बाहर, तो यात्रा के दौरान अपने पास जरूर रखें ये चार चीजें
Wed, 04 Aug 2021 09:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मास्क
- मास्क सबसे ज्यादा जरूरी चीज है, क्योंकि अगर आपको कोरोना वायरस से खुद को और दूसरों को बचाना है तो आपको मास्क जरूर पहनकर रखना चाहिए। यात्रा के दौरान आप एक मास्क पहनकर और दो-चार मास्क अपने साथ अलग से रखकर ले जा सकते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर आप मास्क बदल सकें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सैनिटाइजर
- कोरोना व्यक्ति के हाथों से शरीर के अंदर प्रवेश कर जाता है। जब हम किसी चीज या सतह को छूते हैं, तो हमारे हाथों में वायरस के कण बैठ जाते हैं और कुछ खाने के दौरान या मुंह, आंख और नाक पर हाथ लगाने के दौरान वायरस के ये कण हमारे शरीर में चले जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप समय-समय पर अपने हाथों को साबुन से धोते रहें। इसके अलावा आप अपने साथ सफर पर सैनिटाइजर ले जा सकते हैं, जिससे आप अपने हाथों को साफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मामीटर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
थर्मामीटर
- आप सफर पर जा रहे हैं, तो आपको अपने साथ एक थर्मामीटर जरूर रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपको सफर के दौरान सिरदर्द लगे या ऐसा लगे कि आपका शरीर तप रहा है, तो ऐसे समय में आप थर्मामीटर से अपने शरीर के तापमान की जांच कर सकते हैं और इसके बढ़ने पर दवा ले सकते हैं और डॉक्टर से संपर्क भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दवाएं
- जब हम सफर पर जाते हैं तो हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे- सिरदर्द, सिर चकराना, जी मिचलाना या उल्टी आना आदि। ऐसे में हमें अपने साथ उल्टी रोकने की दवा, सिरदर्द की दवा और बुखार की पेरासिटामोल दवा रख सकते हैं। हालांकि, अगर आपको ज्यादा तकलीफ हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।