फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ferry Ride: फेरी राइड का उठाना है लुत्फ, तो इन चार जगहों पर जाना न भूलें

Tue, 03 Aug 2021 10:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 Aug 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide if you enjoy taking the ferry ride then do not forget to visit these four places
फेरी राइड - फोटो : istock

हर साल लोग अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। बस कोई अपने परिवार संग जाता है, तो कोई अपना पार्टनर या दोस्तों संग ट्रिप पर जाकर उसे यादगार बनाता है। भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां हर साल देश-विदेश से काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और अपने साथ अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। लेकिन कोरोना वायरस महामरी की पहली और दूसरी लहर की वजह से भारत में पर्यटकों के आने और कहीं घूमने पर पूरी तरह रोक लग गई थी। हालांकि, अब हालात धीरे-धीरे कम होने पर एक बार फिर से पर्यटन स्थल खुल चुके हैं और पर्यटक अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा रहे हैं। वहीं, बरसात के मौसम में तो लोग फेरी राइड करना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इसके शौकीन हैं, तो चलिए आपको भारत की कुछ ऐसी ही शानदार जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप फेरी राइड का आनंद ले सकते हैं।

Tourist guide if you enjoy taking the ferry ride then do not forget to visit these four places
फेरी राइड - फोटो : PTI

मुंबई

  • मायानगरी की खूबसूरती के चर्चे तो आपने खूब सुने होंगे, और कई बार अपनी आंखों से देखे भी होंगे। वहीं, अगर आप यहां फेरी राइड के मजे लेना चाहते हैं, तो आप गेटवे ऑफ इंडिया की सैर कर सकते हैं। ये राइड आपको एलिफेंटा द्वीप की भी सैर कराती है। यहां दोस्तों या अपने पार्टनर संग जाने का अलग ही मजा है।
Tourist guide if you enjoy taking the ferry ride then do not forget to visit these four places
फेरी राइड - फोटो : istock

चिल्का झील

  • ओडिशा में स्थित चिल्का झील में आप फेरी राइड की सैर कर सकते हैं। इस दौरान आप यहां अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों का भी दीदार कर सकते हैं। वहीं, यहां की खूबसूरती भी हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। बरसात के मौसम में यहां फेरी राइड करना काफी मजेदार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide if you enjoy taking the ferry ride then do not forget to visit these four places
फेरी राइड - फोटो : istock

वेम्बनाड झील

  • केरल में स्थित वेम्बनाड झील में आप फेरी राइड के मजे ले सकते हैं। इसके अलावा यहां हाउस बोट की सुविधा भी मौजूद है, और आप इसके लुत्फ ले सकते हैं। वहीं, इस झील में आप फिशिंग भी कर सकते हैं। वेम्बनाड झील की दूरी केरल के कोट्टयम जिले से लगभग 15 किलोमीटर है।
विज्ञापन
Tourist guide if you enjoy taking the ferry ride then do not forget to visit these four places
फेरी राइड - फोटो : istock

कोच्चि

  • केरल में स्थित इस जगह पर आप फेरी राइड के लुत्फ उठा सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में कपल हनीमून के लिए, लोग अपने दोस्तों के साथ आदि आते हैं और खूब एंजॉय करके जाते हैं। यहां फेरी राइड करके यकीनन आप एक अच्छा अनुभव पा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed