हम में से कई लोग एडवेंचर पाने के लिए रोमांचक जगहों पर घूमने जाते हैं। वहां पर जाकर ये लोग कई साहसिक कार्य करते हैं, जैसे पहाड़ों के ऊपर से चेन लगाकर कूदना, पैराग्लाइडिंग करना आदि। इन सब चीजों को करने में उन्हें खूब रोमांच मिलता है। वहीं कई लोगों को बैलून राइड करने का बहुत शौक होता है। बैलून राइड में लोग बड़े गुब्बारे से लटके एक चौकोर आकार के खाने में बैठ कर वायुमंडल की सैर करते हैं। इसमें बैठने के बाद आपको नीचे का विहंगम दृश्य दिखेगा। आप साथ में उड़ते कई पक्षियों के साथ मुलाकात करेंगे। आप नीचे की तरफ कई शहरों और गावों का दीदार भी करेंगे। रोमांच के शौकीन लोगों के लिए बैलून राइड काफी बढ़िया विकल्प है। अगर आप भी कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आप दिल्ली के आसपास इन जगहों पर बैलून राइड का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के आसपास वह कौन-कौन सी जगह है, जहां पर बैलून राइड का मजा लिया जा सकता है।
दिल्ली के आसपास अगर हॉट एयर बैलून राइड का लेना चाहते हैं मजा, तो इन जगहों पर जरूर जाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना, हरियाणा
सोहना हरियाणा में स्थित है। दिल्ली से ये जगह करीब 51 किलोमीटर दूर है। यहां पर होने वाली बैलून राइड अक्सर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। दूर-दूर से यहां पर लोग बैलून राइड का आनंद उठाने के लिए आते हैं।
जयपुर, राजस्थान
जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। अगर आप बैलून राइड करने का प्लान बना रहे हैं, तो आप जयपुर में आ सकते हैं। कई देशों से यहां पर पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इन पर्यटकों में से कई लोग बैलून राइड का भी लुत्फ उठाते हैं। ऊपर आसमान से पिंक सिटी जयपुर का नजारा काफी विहंगम दिखता है। बैलून राइड आपको यहां पर 4 हजार फीट की ऊंचाई तक ले जाएगी। आप यहां पर 60 मिनट तक नभ मंडल की सैर कर सकते हैं।
आगरा, उत्तर प्रदेश
अगर आप दिल्ली के आसपास के इलाकों में रहते हैं और आपको बैलून राइड का लुत्फ उठाना है, तो आपको आगरा जरूर जाना चाहिए। यहां आप बैलून राइड का पूरा मजा उठा सकते हैं। बैलून में उड़ते हुए आप आसमान से ताजमहल का विहंगम नजारा देख सकते हैं।
सुबह और शाम का समय बैलून राइड के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आगरा में नवंबर के महीने में बैलून राइड फेस्टिवल का आयोजन होता है। इस फेस्टिवल में दूर दूर से कई लोग बैलून राइड का आनंद लेने के लिए आते हैं।