अगर आप घूमने का शौक रखते हैं तो यकीनन आप हर थोड़े समय के बाद कहीं न कहीं निकल जाते होंगे। कभी किसी हिल स्टेशन की तरफ तो कभी अपनी पसंदीदा जगहों पर। हर साल भारत में देश ही विदेशों से भी सैलानी घूमने आते हैं, और यहां से कई अच्छी यादें लेकर अपने घर लौटते हैं। हालांकि, कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से एक बार फिर से यात्रियों के कहीं घूमने पर पूरी तरह ब्रेक लगा था। लेकिन धीरे-धीरे करके जैसे-जैसे केस कम होने लगे, तो एक बार फिर से लगभग सभी पर्यटक स्थलों को सैलानियों के लिए खोल दिया गया। ऐसे में लोग अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा रहे हैं। अगर आप भी घूमने का शौक रखते हैं, तो आप अपने दोस्तों संग ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई जानता है कि दोस्तों संग घूमने का मजा सबसे सही होता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं, जो दोस्तों संग घूमने के लिए पूरी तरह सही हैं।
{"_id":"6104de3b8ebc3e36084d79fc","slug":"tourist-guide-best-place-in-india-to-visit-with-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे बनाए शानदार ट्रिप: ये हैं वो चार जगह, जहां आप दोस्तों संग जा सकते हैं घूमने","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
ऐसे बनाए शानदार ट्रिप: ये हैं वो चार जगह, जहां आप दोस्तों संग जा सकते हैं घूमने
Sat, 31 Jul 2021 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिज पर सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
शिमला
- दोस्तों संग घूमने के लिए शिमला सबसे सही जगह है। यहां आप दोस्तों संग कुफरी जाकर कई एडवेंचर कर सकते हैं, तातापानी में राफ्टिंग के मजे ले सकते हो और जाखू मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन कर सकते हो। इसके अलावा आप यहां के कैफे, संग्रहालय भी जा सकते हैं। यहां रहने के लिए अच्छे होटल से लेकर लग्जरी रिजॉर्ट तक हैं, जहां आप अपने दोस्तों संग ठहर सकते हैं।
McLeod Ganj
- फोटो : istock
मैक्लोडगंज
- हिमाचल प्रदेश में बसा मैक्लोडगंज हमेशा ही पर्यटकों से भरा रहता है। यहां आप ट्रैकिंग कर सकते हैं और कैंपिंग के मजे भी ले सकते हैं। इसके अलावा यहां कैंप्टी फॉल भी है, जहां आप खूब मस्ती कर सकते हैं। यहां के स्थानीय बाजारों से आप खुद के लिए और अपने घर वालों के लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। वहीं, यहां आप मोनेस्ट्री जाना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lansdowne
- फोटो : istock
लैंसडाउन
- उत्तराखंड में स्थित लैंसडाउन अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां घूमने के लिए टिप इन टॉप, चर्च, कई ऐतिहासिक जगह हैं। इसके अलावा यहां आप दोस्तों संग घने जंगलों और हरी-भरी वादियों के बीच काफी ऊंचाई तक जा सकते हैं। यहां जाकर आप अपने सबसे अच्छे पलों को खुलकर जी सकते हैं। यहां अच्छे कैफे भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
mussoorie
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी
- आप अगर दिल्ली रहते हैं, तो मसूरी जाने का आपको सबसे ज्यादा मजा अपनी कार से ही आएगा। यहां आप दोस्तों संग खूब एंजॉय कर सकते हैं। यहां आप भट्टा झरना, मोस्सी झरना, झरीपानी झरना और कैम्पटी फॉल जा सकते हैं। यहां दोस्तों संग नहाने में आप एक अलग अनुभव ले सकते हैं। हर साल यहां काफी लोग अपने दोस्तों के ग्रुप में पहुंचते हैं।