घूमने को शौकीन लोगों के लिए दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जहां सब जा पाएं ऐसा मुमकिन नहीं है। हर साल लोग नई-नई जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं, लेकिन फिर भी कोई न कोई जगह छूट ही जाती है। वहीं, घूमने के भी लोगों के अपने अलग-अलग शौक है। जैसे कुछ लोगों को हिल स्टेशन पर जाकर सुकून के पल बिताना काफी अच्छा लगता है, तो किसी को ऐतिहासिक चीजों में रूचि होती है, जबकि कुछ लोगों को एडवेंचर से भरी जगहों पर जाना पसंद होता है। युवाओं में खासकर एडवेंचर करने को लेकर काफी इच्छा होती है, जिसमें एक पैराग्लाइडिंग भी है। लोग इसे करना चाहते हैं और ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां ये आसानी से करने को मिल जाए। अगर आप भी पैराग्लाइडिंग के शौकीन हैं, तो हम आपको भारत में स्थित कुछ ऐसी ही मशहूर जगहों के नाम बता रहे हैं। जहां जाकर आप इसके लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"610390188ebc3e58474ed4a8","slug":"tourist-places-best-four-places-for-paragliding-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैराग्लाइडिंग करने की है इच्छा, तो भारत में ये चार जगह हैं सबसे सही","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
पैराग्लाइडिंग करने की है इच्छा, तो भारत में ये चार जगह हैं सबसे सही
Fri, 30 Jul 2021 11:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैराग्लाइडिंग
- फोटो : अमर उजाला
बीड़ बिलिंग
- हिमाचल प्रदेश में स्थित ये जगह हर किसी की पसंदीदा जगह है। आप यहां जाकर पैराग्लाइडिंग के मजे ले सकते हैं। यहां आपको लंबी, छोटी और मीडियम, इन तीन तरह की उड़ान भरने की सुविधा है। यहां जाने के लिए अक्टूबर से लेकर जून तक का सबसे सही समय माना जाता है। यहां ऑपरेटर्स आपके हमेशा साथ रहते हैं।
paragliding manali
- फोटो : अमर उजाला
मनाली
- हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली के सोलंग घाटी में आप पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इस दौरान आप प्रकृति के अद्भुत नजारों को, घास के मैदानों को और हिमालय की चोटियों को अपनी आंखों से देख सकते हैं। यहां मानसून के महीने के अलावा आप किसी भी समय जा सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में लोग पैराग्लाइडिंग करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
paragliding
- फोटो : अमर उजाला
शिलांग
- मेघालय में स्थित इस जगह पर पैराग्लाइडिंग करने का अपना अलग मजा है। आप एक अच्छी ऊंचाई से बर्फ से ढके पहाड़ों, ऊंचें पेड़ों और दूर से दिखती जमीन को देखकर एक सुखद अनुभव ले सकते हैं। यहां जाने के लिए सितंबर से लेकर अप्रैल तक का समय सबसे सही माना जाता है।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग साइट
- फोटो : Facebook/Himachali boys & girls
पंचगनी
- महाराष्ट्र में स्थित इस जगह पर भी आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। ये जगह ट्रेनिंग और फ्लाइंग दोनों के लिए काफी सही जगह है। यहां हर साल लोग अपने दोस्तों, अपने पार्टनर और अपने परिवार के संग पहुंचते हैं और खूब एंजॉय करके लौटते हैं। यहां आपको पैराग्लाइडिंग के दौरान कई शानदार नजारे देखने को मिल जाएंगे।