फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Tiger Day 2021: ये हैं भारत के पांच बड़े टाइगर रिजर्व, बड़ी संख्या में हैं यहां बाघ

Thu, 29 Jul 2021 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 29 Jul 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
International Tiger Day 2021 These are the five big tiger reserves of India
विश्व बाघ दिवस 2021 Tiger Reserve in india - फोटो : pixabay

हमारे आसपास कई तरह के जीव-जंतु रहते हैं, जिनमें से एक है बाघ। घने जंगलों में रहने वाले बाघों को बचाने के लिए कई तरह के अभियान चलाए जाते हैं। कुछ साल पहले इनकी संख्या इतनी कम हो गई थी कि लगता था कि कहीं ये विलुप्त न हो जाएं। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर के मुताबिक, पिछले 150 सालों में जंगली बाघों की संख्या में 95 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट आई है। ऐसे में हर साल 29 जुलाई को बाघों की पारिस्थतिकीय महत्व को उजागर करने के लिए विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2010 मे सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर शिखर सम्मेलन में हुई थी। तो चलिए इस दिन के मौके पर हम आपको भारत के कुछ ऐसे बड़े टाइगर रिजर्व के बारे में बताते है, जहां बाघों की काफी संख्या है जिसकी वजह से यहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

International Tiger Day 2021 These are the five big tiger reserves of India
विश्व बाघ दिवस 2021 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

रणथंभौर टाइगर रिजर्व (राजस्थान) 

  • राजस्थान में स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ काफी है। ये एरिया 1.134 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। वहीं, ये भारत के सबसे बड़े बाघ अभयारण्यों में से एक है। मौजूदा समय में बाघ को देखने के लिए इस टाइगर रिजर्व मे हर साल काफी पर्यटक पहुंचते हैं।
International Tiger Day 2021 These are the five big tiger reserves of India
विश्व बाघ दिवस 2021 kanha national park - फोटो : istock

कान्हा टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश) 

  • कान्हा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में स्थित है। ये प्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यहां बाघ काफी संख्या में हैं और इसके अलावा यहां कई अन्य प्रजाति के जीव-जंतु भी मौजूद हैं। यहां हर साल पर्यटक जंगल घूमने और जंगल सफारी की लुत्फ उठाने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Tiger Day 2021 These are the five big tiger reserves of India
विश्व बाघ दिवस 2021 - फोटो : istock

मानस राष्ट्रीय उद्यान (असम)

  • मानस राष्ट्रीय उद्यान में बाघ की अच्छी संख्या बताई जाती है। ये जगह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित है। वहीं, बात इस जगह की करें तो ये जगह 39 हजार 100 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। जहां एक तरफ ये उद्यान मानस नदी तक फैला हुआ है, तो उत्तर में भूटान के जंगलों से घिरा है।
विज्ञापन
International Tiger Day 2021 These are the five big tiger reserves of India
विश्व बाघ दिवस 2021 periyar national park - फोटो : istock

पेरियार टाइगर रिजर्व (केरल) 

  • केरल में स्थित पेरियार टाइगर रिजर्व में बाघ के अलावा भी कई अन्य जीव-जंतु काफी संख्या में पाए जाते हैं। यहां बंगाल टाइगर, सफेद बाघ, एशियाई हाथी, जंगली सूअर और सांभर हिरण की बड़ी आबादी है, जिन्हें देखने के लिए यहां हर साल देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed