अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो आप कुछ-कुछ समय बाद अपने काम से समय निकालकर घूमने का प्लान जरूर बनाते होंगे? कभी अपने दोस्तों संग तो कभी अपने पार्टनर संग, आप भारत में स्थित जरूर किसी अच्छी जगह पर जाते होंगे। भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां हर साल काफी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं, और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर ही लौटते हैं। वहीं, कई ऐसी जगह भी हैं, जहां पर अगर आप अगस्त के महीने में जाते हैं, तो आपका ये ट्रिप सबसे बेस्ट हो सकता है। अगर आप एक बार इन जगहों पर घूमने जाते है, तो हो सकता है कि आपका यहां जाने का बार-बार मन करें क्योंकि ये जगह इतनी खूबसूरत जो हैं। तो चलिए आपको अगस्त के महीने में घूमने वाली उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप अपने दोस्तों और पार्टनर संग घूमने जा सकते हैं।
{"_id":"6100e7158ebc3e09492db420","slug":"tourist-guide-you-can-go-to-these-four-places-in-india-in-the-month-of-august","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगस्त महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, दोस्तों या पार्टनर संग बना सकते हैं प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अगस्त महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, दोस्तों या पार्टनर संग बना सकते हैं प्लान
Wed, 28 Jul 2021 10:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
pahalgam
- फोटो : pexels
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर)
- जम्मू-कश्मीर का नाम आते ही हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। हर साल यहां काफी पर्यटक घूमने जाते हैं। यहीं एक जगह है पहलगाम, जो एक शानदार पर्यटक स्थल है। अगस्त के महीने में यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। यहां आप, बीटा घाटी, तुलियन झील और बैसारन हिल्स जैसी जगहों पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर यहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर संग खूब एंजॉय कर सकते हैं।
Mawlynnong
- फोटो : Facebook/Shillong Advisor
मॉलिंनॉन्ग (मेघालय)
- शिलांग से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मॉलिंनॉन्ग एक छोटा सा गांव है। वैसे तो यहां काफी जगह घूमने के लिए है, लेकिन अगस्त के महीने में मॉलिंनॉन्ग घूमने का अपना मजा है। यहां आप डावकी नदी किनारे समय गुजार सकते हैं, स्काई व्यू जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं, और साथ ही मॉलिंनॉन्ग जलप्रपात का लुत्फ भी आप यहां उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी गांव, उत्तराखंड
- फोटो : Instagram/rashnull
कौसानी (उत्तराखंड)
- उत्तराखंड की वादियों में बसी ये जगह हर किसी का दिल जीत लेती है। कौसानी एक छोटा सा गांव है, जहां की सुंदरता देखते ही बनती है। हरे-भरे मैदान, ऊंची-ऊंची हिमालय की चोटियां और देवदार के पेड़ यहां की शोभा बढ़ाते हैं। यहां घूमने के लिए कौसानी टी एस्टेट, ग्वालदम और रुद्रधारी फॉल्स जैसी कई जगह हैं।
विज्ञापन
Panchgani
- फोटो : istock
पंचगनी (महाराष्ट्र)
- पंचगनी महाराष्ट्र में स्थित है, और यहां हर साल काफी सैलानी पहुंचते हैं। यहां घूमने के लिए कई अच्छी जगह हैं, जिनमें सिडनी प्वाइंट, कास पठार, भीलर फॉल्स, टेबल लैंड, राजपुरी गुफाएं, केट्स प्वाइंट और पारसी प्वाइंट जैसी खूबसूरत जगह शामिल हैं। इनके अलावा आप यहां अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं, यहां कई दर्शनीय स्थलों की सैर कर सकते हैं और साथ ही यहां आप ट्रैकिंग के भी मजे ले सकते हैं।