Dosto Ke Sath Ghumne Ki Best Jagah: दोस्ती सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि जिंदगी के सबसे खूबसूरत एहसासों में से एक है। स्कूल की शरारतें हों, कॉलेज के सुनहरे दिन या फिर दफ्तर की भागदौड़, हर पड़ाव पर दोस्त हमारी जिंदगी को खास बनाते हैं।
{"_id":"6a6af5ff0298bf8c7a073764","slug":"international-friendship-day-2026-best-places-with-friends-travel-ideas-2026-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Friendship Day 2026: दोस्तों संग इन 5 जगहों पर मनाएं मित्रता दिवस, यादगार बन जाएगा हर पल","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Friendship Day 2026: दोस्तों संग इन 5 जगहों पर मनाएं मित्रता दिवस, यादगार बन जाएगा हर पल
Thu, 30 Jul 2026 12:30 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:30 PM IST
सार
Friendship Day Travel Ideas: मित्रता दिवस पर दोस्तों के साथ हिल स्टेशन, झील, कैफे, एडवेंचर पार्क या शहर के किसी खूबसूरत पार्क में घूमने का प्लान बनाएं। साथ बिताया गया समय दोस्ती को और मजबूत बनाता है और इस खास दिन को हमेशा के लिए यादगार बना देता है।
विज्ञापन
दोस्तों संग कहां घूमने जा सकते हैं
- फोटो : Ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
travel
- फोटो : Adobe stock
हिल स्टेशन पर बनाएं यादगार यादें
- अगर मौसम सुहावना हो तो दोस्तों के साथ किसी नजदीकी हिल स्टेशन की एक दिन की ट्रिप प्लान करें।
- ठंडी हवाएं, हरियाली और पहाड़ों के बीच बिताया गया समय दोस्ती को और मजबूत बना देता है।
- ट्रैकिंग, फोटोग्राफी और बोनफायर जैसी गतिविधियां इस ट्रिप को और भी मजेदार बना सकती हैं।
- दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले नैनीताल, मसूरी जा सकते हैं, मुंबई-पुणे वाले लोनावला ट्रिप पर जाएं।
झील या नदी किनारे करें पिकनिक
- फोटो : AdobeStock
झील या नदी किनारे करें पिकनिक
- शहर की भीड़भाड़ से दूर किसी झील या नदी किनारे दोस्तों के साथ पिकनिक मनाना शानदार विकल्प हो सकता है।
- घर का बना खाना, पसंदीदा म्यूजिक, बोर्ड गेम्स और ढेर सारी बातें इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना देंगी।
- अगर सूर्यास्त का नजारा देखने को मिल जाए, तो अनुभव और भी खास हो जाएगा।
- उदयपुर, ऋषिकेश जैसी जगहों पर आप ट्रिप के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैफे या रेस्तरां जाएं
- फोटो : Freepik
ट्रेंडी कैफे या रूफटॉप रेस्तरां जाएं
- अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो किसी अच्छे कैफे या रूफटॉप रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ लंच या डिनर प्लान करें।
- स्वादिष्ट खाना, सेल्फी, रील्स और घंटों की बातचीत मित्रता दिवस सेलिब्रेट करने का शानदार तरीका है।
- आजकल थीम बेस्ड कैफे युवाओं की पहली पसंद बन चुके हैं।
विज्ञापन
Road Trip
- फोटो : Freepik
एडवेंचर पार्क या रोड ट्रिप का लें मजा
- दोस्तों के साथ एडवेंचर पार्क में जा सकते हैं।
- गो-कार्टिंग, जिपलाइन, बंजी जंपिंग या छोटी रोड ट्रिप का रोमांच मित्रता दिवस को और यादगार बना सकता है।
- अगर सभी दोस्तों के पास समय हो तो सुबह निकलकर शाम तक लौटने वाली रोड ट्रिप बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।