फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remedy For Motion Sickness: सफर के दौरान जी मिचलाता है? ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, नहीं होगी उल्टी

Wed, 29 Jul 2026 04:02 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 29 Jul 2026 04:02 PM IST
सार

Motion Sickness Remedies: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो गाड़ी में बैठते ही उल्टी करने लगते हैं, क्योंकि उनका दी मिचलाने लगता है तो ये लेख आपके काम का है। हम आपको यहां इस दिक्कत से राहत पाने के तरीके बताएंगे।

विज्ञापन
motion sickness treatment in hindi how to stop vomiting while travelling
मोशन सिकनेस से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय - फोटो : AI
Motion Sickness Remedies: कुछ लोगों के लिए कार, बस या पहाड़ी रास्तों पर सफर करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। गाड़ी में बैठते ही जी मिचलाना, चक्कर आना, पसीना आना और उल्टी जैसा महसूस होना मोशन सिकनेस के सामान्य लक्षण हैं। यह समस्या तब होती है जब आंखों, कानों और मस्तिष्क को शरीर की गति के बारे में अलग-अलग संकेत मिलते हैं। 


बच्चों, गर्भवती महिलाओं और कुछ संवेदनशील लोगों में यह परेशानी अधिक देखने को मिलती है। हालांकि यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन सफर का पूरा मजा खराब कर सकती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय और छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। 

अगर आप भी गाड़ी में बैठते ही उल्टी या जी मिचलाने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो यहां बताए गए उपाय आपके अगले सफर को आरामदायक और आसान बना सकते हैं।
 
motion sickness treatment in hindi how to stop vomiting while travelling
मोशन सिकनेस से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय - फोटो : AI

 अदरक का सेवन करें

अदरक को प्राकृतिक एंटी-नॉजिया माना जाता है। सफर शुरू करने से पहले अदरक का छोटा टुकड़ा चबाना या अदरक की चाय पीना जी मिचलाने और उल्टी की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। आप चाहें तो अदरक वाली कैंडी भी साथ रख सकते हैं।

 
motion sickness treatment in hindi how to stop vomiting while travelling
मोशन सिकनेस से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय - फोटो : AI
हल्का भोजन करें

खाली पेट सफर करने से भी कुछ लोगों को उल्टी की समस्या हो सकती है, वहीं बहुत ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से भी परेशानी बढ़ सकती है। सफर से पहले हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना बेहतर रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
motion sickness treatment in hindi how to stop vomiting while travelling
मोशन सिकनेस से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय - फोटो : AI
आगे की सीट पर बैठें

अगर कार से यात्रा कर रहे हैं तो आगे की सीट पर बैठने की कोशिश करें। इससे सड़क साफ दिखाई देती है और शरीर को गति का बेहतर एहसास होता है, जिससे मोशन सिकनेस की संभावना कम हो सकती है।

 
विज्ञापन
motion sickness treatment in hindi how to stop vomiting while travelling
मोशन सिकनेस से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय - फोटो : AI
नींबू और पुदीना इस्तेमाल करें

नींबू की खुशबू या पुदीने की चाय और पुदीने की टॉफी कई लोगों में मतली कम करने में मदद कर सकती है। सफर के दौरान इन्हें साथ रखना फायदेमंद हो सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed