{"_id":"6a699279765f2b9f9605d07a","slug":"gut-health-what-is-the-connection-of-stress-and-stomach-in-hindi-2026-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stress Effects: तनाव और पेट की समस्या का है गहरा रिश्ता, जानें कैसे रखें पाचन तंत्र को स्वस्थ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Stress Effects: तनाव और पेट की समस्या का है गहरा रिश्ता, जानें कैसे रखें पाचन तंत्र को स्वस्थ
Wed, 29 Jul 2026 12:08 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:08 PM IST
सार
Digestive Health Tips: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिनका पेट थोड़ी सी टेंशन के बीच खराब हो जाता है, तो ये लेख आपके काम का है। हम आपको इसकी सही वजह बताएंगे।
विज्ञापन
टेंशन होते ही क्यों खराब हो जाता है पेट? जानें इसके बारे में
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Digestive Health Tips: क्या आपने कभी महसूस किया है कि जैसे ही तनाव बढ़ता है, वैसे ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं? कई लोगों को टेंशन के समय पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज, दस्त या भूख में बदलाव जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसके पीछे की क्या वजहें हैं, आज हम आपसे इसी बारे में बात करेंगे।
टेंशन होते ही क्यों खराब हो जाता है पेट? जानें इसके बारे में
- फोटो : Adobe Stock
टेंशन में पेट क्यों खराब हो जाता है? जानें इसके पीछे की वजह
दिमाग और पेट का सीधा कनेक्शन होता है
हमारे दिमाग और पेट के बीच एक मजबूत संबंध होता है, जिसे गट ब्रेन एक्सिस कहा जाता है। जब व्यक्ति तनाव में होता है, तो इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। चिंता और तनाव की स्थिति में दिमाग शरीर को खतरे का संकेत देता है, जिससे पाचन की सामान्य प्रक्रिया धीमी या असंतुलित हो सकती है।
टेंशन होते ही क्यों खराब हो जाता है पेट? जानें इसके बारे में
- फोटो : Adobe Stock
तनाव वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं
तनाव के दौरान शरीर में कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। ये हार्मोन पेट और आंतों की गतिविधियों को प्रभावित कर सकते हैं। इससे किसी व्यक्ति को कब्ज हो सकती है, तो किसी को बार-बार टॉयलेट जाने की समस्या हो सकती है।
तनाव के दौरान शरीर में कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। ये हार्मोन पेट और आंतों की गतिविधियों को प्रभावित कर सकते हैं। इससे किसी व्यक्ति को कब्ज हो सकती है, तो किसी को बार-बार टॉयलेट जाने की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंशन होते ही क्यों खराब हो जाता है पेट? जानें इसके बारे में
- फोटो : Freepik.com
गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है
ज्यादा तनाव लेने से पेट में एसिड का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसके कारण सीने में जलन, खट्टी डकार, पेट फूलना और गैस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर जिन लोगों को पहले से एसिडिटी की समस्या रहती है, उनमें तनाव इसका ट्रिगर बन सकता है।
ज्यादा तनाव लेने से पेट में एसिड का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसके कारण सीने में जलन, खट्टी डकार, पेट फूलना और गैस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर जिन लोगों को पहले से एसिडिटी की समस्या रहती है, उनमें तनाव इसका ट्रिगर बन सकता है।
विज्ञापन
टेंशन होते ही क्यों खराब हो जाता है पेट? जानें इसके बारे में
- फोटो : Freepik.com
आंतों की गतिविधि पर असर पड़ता है
तनाव के कारण आंतों की मूवमेंट प्रभावित हो सकती है। कुछ लोगों में आंतें ज्यादा तेजी से काम करने लगती हैं, जिससे दस्त की समस्या हो सकती है। वहीं कुछ लोगों में इसकी गति धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है।