{"_id":"6a69827431a31d74bb05737b","slug":"healthy-eating-schedule-best-time-to-eat-breakfast-lunch-dinner-for-healthy-lifestyle-2026-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Healthy Eating Schedule: नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का सही समय क्या है? जान लें वरना बिगड़ेगी तबीयत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Healthy Eating Schedule: नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का सही समय क्या है? जान लें वरना बिगड़ेगी तबीयत
Wed, 29 Jul 2026 10:07 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:07 AM IST
सार
Healthy Eating Schedule: सही समय पर भोजन करने से पाचन बेहतर रहता है, वजन नियंत्रित रहता है, ऊर्जा बढ़ती है और कई बीमारियों का खतरा घटता है।
विज्ञापन
नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का सही समय क्या है ?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Healthy Eating Schedule: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग क्या खा रहे हैं, इस पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन कब खा रहे हैं, इसे नजरअंदाज कर देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, भोजन का सही समय हमारे पाचन तंत्र, मेटाबॉलिज्म, वजन और संपूर्ण सेहत पर सीधा असर डालता है। देर से नाश्ता करना, दोपहर का खाना छोड़ना या रात में बहुत देर से डिनर करना कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। इससे गैस, एसिडिटी, मोटापा, ब्लड शुगर का असंतुलन और नींद से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का सही समय क्या है ?
- फोटो : AI
नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का सही समय
1. सुबह का नाश्ता
1. सुबह का नाश्ता
- सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे के बीच नाश्ता करना सबसे बेहतर माना जाता है।
- उठने के 1 से 2 घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए।
- हेल्दी नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और फल शामिल करें।
नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का सही समय क्या है ?
- फोटो : Freepik.com
2. मिड-मॉर्निंग स्नैक
- सुबह 10:30 से 11:30 बजे के बीच हल्का स्नैक लें।
- मौसमी फल, ड्राई फ्रूट्स या छाछ बेहतर विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का सही समय क्या है ?
- फोटो : AI
3. दोपहर का खाना
- दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे के बीच लंच करें।
- कोशिश करें कि रोजाना एक ही समय पर खाना खाएं।
- लंच दिन का सबसे संतुलित भोजन होना चाहिए।
विज्ञापन
नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का सही समय क्या है ?
- फोटो : Adobe Stock
4. शाम का हल्का नाश्ता
- शाम 4:00 बजे से 5:30 बजे के बीच हल्का स्नैक लें।
- ग्रीन टी, स्प्राउट्स या भुना चना अच्छा विकल्प हो सकता है।