{"_id":"6a69a34f90892b02a906a992","slug":"tips-to-stay-hydrated-during-kanwar-yatra-in-hindi-dehydration-se-kaise-bache-disprj-2026-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी डिहाइड्रेशन की समस्या","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी डिहाइड्रेशन की समस्या
Wed, 29 Jul 2026 01:51 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:51 PM IST
सार
Tips To Stay Hydrated During Kanwar Yatra: अगर आप भी कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि ऐसा न करने पर आपको डिहाइड्रेश हो सकता है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रियों के लिए जरूरी सावधानियां
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tips To Stay Hydrated During Kanwar Yatra: सावन का महीना शुरू होते ही देशभर में कांवड़ यात्रा का उत्साह देखने को मिलता है। लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी पैदल यात्रा करते हैं। इस दौरान तेज गर्मी, उमस, लगातार चलना और कम आराम की वजह से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है।
कांवड़ यात्रियों के लिए जरूरी सावधानियां
- फोटो : AI Generated
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें
कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार पैदल चलने से शरीर से पसीने के जरिए पानी और मिनरल्स बाहर निकलते रहते हैं। इसलिए प्यास लगने का इंतजार न करें और थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीते रहें। लंबे समय तक पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार पैदल चलने से शरीर से पसीने के जरिए पानी और मिनरल्स बाहर निकलते रहते हैं। इसलिए प्यास लगने का इंतजार न करें और थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीते रहें। लंबे समय तक पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
कांवड़ यात्रियों के लिए जरूरी सावधानियां
- फोटो : AI
इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करें
ज्यादा पसीना आने से शरीर में सोडियम और पोटैशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। ऐसे में ओआरएस, नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का सेवन शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद कर सकता है।
ज्यादा पसीना आने से शरीर में सोडियम और पोटैशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। ऐसे में ओआरएस, नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का सेवन शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रियों के लिए जरूरी सावधानियां
- फोटो : Freepik.com
हल्का और पौष्टिक भोजन लें
यात्रा के दौरान बहुत ज्यादा तला-भुना या भारी खाना खाने से बचें। फल, सूखे मेवे, नारियल पानी, हल्का भोजन और ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ शरीर को लंबे समय तक एक्टिव रखने में मदद कर सकते हैं।
यात्रा के दौरान बहुत ज्यादा तला-भुना या भारी खाना खाने से बचें। फल, सूखे मेवे, नारियल पानी, हल्का भोजन और ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ शरीर को लंबे समय तक एक्टिव रखने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रियों के लिए जरूरी सावधानियां
- फोटो : Adobe Stock
धूप से बचाव करें
तेज धूप में ज्यादा देर तक चलने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है और लू लगने का खतरा रहता है। कोशिश करें कि सिर को ढककर रखें, हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें और संभव हो तो दोपहर की तेज धूप में आराम करें।
तेज धूप में ज्यादा देर तक चलने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है और लू लगने का खतरा रहता है। कोशिश करें कि सिर को ढककर रखें, हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें और संभव हो तो दोपहर की तेज धूप में आराम करें।