Sawan Ki Shubhkamnaye : 30 जुलाई 2026 से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो रही है। भगवान शिव को समर्पित यह महीना भक्ति, आस्था, तप, पूजा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। सावन के सोमवार, शिव मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, कांवड़ यात्रा और "ॐ नमः शिवाय" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को सावन की शुभकामनाएं भेजकर इस पवित्र माह की मंगलमय शुरुआत करते हैं।
Sawan 2026 Wishes: हर-हर महादेव! सावन पर भेजें दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश
Har-Har Mahadev Wishes: सावन 2026 की शुभकामनाएं कैसे दें?
सावन 2026 की शुरुआत पर आप भगवान शिव के भक्तिमय संदेश, "ॐ नमः शिवाय" वाले शुभकामना संदेश, महादेव की शायरी, छोटी कविताएं और प्रेरणादायक कोट्स व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करके अपने प्रियजनों को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-------------------
सावन की फुहार है, महादेव का प्यार है,
हर दिल में ओम-ओम का जाप है।
भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहे,
यही हमारी शुभकामनाओं का उपहार है।
हर-हर महादेव
--------------------------
-----------------------
भोले का नाम जो हर पल गुनगुनाता है,
जीवन में वही सच्ची खुशियां पाता है।
सावन का हर सोमवार आपके लिए,
नई उम्मीद और नई रोशनी लाता है।
हर-हम महादेव
--------------------------
----------------------------------
त्रिशूल की शक्ति, डमरू की तान,
महादेव करें सबका कल्याण।
सावन के इस पावन पर्व पर,
खुशियों से भर जाए आपका जहान।
हर-हर महादेव
-------------------------
----------------------
सावन आया, हरियाली छाई,
शिव भक्ति की लौ जगमगाई।
बेलपत्र, गंगाजल और ध्यान,
महादेव दें सबको सम्मान।
हर-हर महादेव
-------------------------