{"_id":"6a69f5fd301350873806421f","slug":"video-rewari-thousands-of-devotees-sought-the-sadgurus-blessings-on-guru-purnima-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लिया सद्गुरु का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लिया सद्गुरु का आशीर्वाद
रेवाड़ी। गुरु पूर्णिमा (व्यास पूजा) के पावन अवसर पर श्री राम सत्संग भवन, छीपटवाड़ा मंदिर के सौजन्य से शहर के सर्कुलर रोड स्थित पंजाबी धर्मशाला में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सद्गुरु देव श्री शिवचंद जी इष्टधारी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बुधवार को आयोजित भजन-सत्संग का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। भजनों और सत्संग के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
बुधवार सुबह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सद्गुरु देव शिवचंद इष्टधारी का विधिवत पूजन एवं वंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु का आशीर्वाद लिया तथा जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला गया। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए हलवा, पूरी और सब्जी के प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मनोज राव यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, मुकेश गोकलगढ़, अमित शास्त्री (दिल्ली), सुशील शर्मा, उमेश शर्मा, सुनील वशिष्ठ, सुशील वशिष्ठ, सीए जे.के. वर्मा (दिल्ली), रघुनंदन, नितेंद्र, पंडित रोहतास शास्त्री सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।