{"_id":"6a69a82b42d7efc6a409c8af","slug":"video-grand-welcome-for-pilgrims-embarking-on-the-kailash-mansarovar-yatra-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत
गजरौला। कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा करने जा रहे 50 सदस्यीय तीर्थ यात्रियों के जत्थे का भव्य स्वागत किया गया। उनको हाईवे किनारे एक होटल में रोक कर भोजन कराया। सेवा सत्कार से श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए।
गाजियाबाद स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से तीर्थ यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे रवाना हुआ। विदेश मंत्रालय की पहल पर तीर्थ यात्रा करने जा रहे तीर्थ यात्रियों के जत्थे का नेतृत्व मेघालय कैडर के आईएएस अधिकारी विजय मंत्री कर रहे थे। हाईवे से जत्थे के गुजरने की सूचना मिलने पर आस पास के धार्मिक प्रवृत्ति के लोग हाईवे किनारे एक होटल में पहुंच गए। सुबह 10 बजेे उन्होंने तीर्थ
यात्रियों के वाहनों को रोक लिया। उनको भोजन कराया। काफी देर तक सेवा सत्कार किया। इस दौरान आईएएस अधिकारी विजय मंत्री ने बताया कि जत्थे में शामिल तीर्थ यात्री धारचूला होते हुए कैलाश मानसरोवर पहुंचेंगे। रास्ते में कैंची धाम, जागेश्वर धाम, ओम पर्वत आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन करते हुए जाएंगे। यह यात्रा पूरा करने में 18 दिन लगेंगे। जत्थे में प्रशासनिक अधिकारी व डॉक्टर समेत 50 तीर्थयात्री शामिल है। तीर्थ यात्रियों में शामिल क्षेत्र के ग्राम छीतरा निवासी शशि सिंह ने बताया कि वह कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर बेहद रोमांचित हैं। वह काफी समय से इसके लिए प्रयास कर रही थीं। यात्रा के लिए चयनित होने से उनमें बेहद खुशी है। करीब एक घंटे बाद जत्था रवाना हो गया। उनकी सेवा करने वालों में बलविंदर सिंह एडवोकेट, सरदार पुसविंदर सिंह चाहल, शीशराम सिंह, युवराज सिंह, निशा सिंह, नैंसी सिंह आदि शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।