{"_id":"6a69a7ee74a4ea27be07459b","slug":"video-the-electricity-department-lacks-poles-operations-are-being-managed-using-old-ones-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के पास नहीं हैं खंभे, पुराने से चलाया जा रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के पास नहीं हैं खंभे, पुराने से चलाया जा रहा काम
गजरौला। बिजली विभाग के पास सीमेंट के खंभे नहीं हैं। वह जहां तहां लगे पुराने खंभों से काम चला रहा है। कांवड़ियों के मार्ग में टूट गए खंभे के स्थान पर लगाने के लिए कवि नगर से उखाड़ा गया।
चाकीखेड़ा में कांवड़ियों के मार्ग में लगा बिजली का खंभा सोमवार को अचानक टूट गया। कांवड़ यात्रा एक दो दिन में शुरू होने वाली है। अधिकारी-कर्मचारियों को बताया गया कि नया खंभा नहीं लगाया गया तो ग्रामीणों को आपूर्ति की दिक्कत के साथ ही कांवड़ियों को परेशानी हो सकती है, लेकिन उसके स्थान पर नया लगाने के लिए विभाग के पास कोई खंभा नहीं था। जोया स्थित स्टोर से मंगाने में अधिक समय लग रहा था। इस बीच तुरंत किसी ने बताया कि कवि नगर मोहल्ले में कई महीने से एक खंभा लगा है। उसे लगाया जा सकता है। लाइन मैन हाईड्रा लेकर मौके पर गए। बूंदाबांदी में उसे हाईड्रा से उखाड़ा गया। जिसे ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर ले जाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले लिखकर दे दिया, लेकिन स्टोर से खंभे नहीं आए। इस कारण पुराने से काम चलाना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार का कहना है कि विभाग के पास पर्याप्त खंभे हैं। जरूरत पड़ने पर जोया स्थित स्टोर से मंगाए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।