फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebrity couple Virat Kohli and Anushka Sharma buy luxury apartment in Mumbai Versova

Anushka Sharma-Virat: अनुष्का शर्मा-विराट ने मायानगरी में खरीदा नया आशियाना? इतने करोड़ है आलीशान घर की कीमत

Wed, 29 Jul 2026 06:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Jul 2026 06:40 PM IST
सार

Anushka Sharma-Virat Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और शानदार प्रॉपर्टी शामिल की है। सेलिब्रिटी कपल ने मुंबई के वर्सोवा में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।

विज्ञापन
Celebrity couple Virat Kohli and Anushka Sharma buy luxury apartment in Mumbai Versova
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर सेलिब्रिटी जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कपल एक बार फिर चर्चा में हैं, वजह है उनका नया अपार्टमेंट। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट-अनुष्का ने मुंबई के वर्सोवा में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदकर अपनी शानदार रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज में और इजाफा किया है। 

विज्ञापन


कितनी अपार्टमेंट की कीमत?
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस कपल ने अंधेरी वेस्ट में 2,644 स्क्वेयर फीट का अपार्टमेंट खरीदा है। इसकी कीमत करीब 18.29 करोड़ रुपये है। खबरों के अनुसार, आलीशान अपार्टमेंट के साथ 316 वर्ग फुट का अतिरिक्त एक्सक्लूसिव एरिया और तीन डेडिकेटेड पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं।

विज्ञापन

सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदने का लिया था फैसला, लेकिन...
विराट कोहली के सबसे चर्चित रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट में से एक था मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में सी-फेसिंग वाला एक लग्जरी अपार्टमेंट। खबरों के मुताबिक, क्रिकेटर ने साल 2016 में 35वीं मंजिल पर 7,171 स्क्वायर फीट का एक चार बेडरूम वाला घर लगभग 34 करोड़ रुपये में बुक किया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाद में विराट ने बुकिंग कैंसिल करने का फैसला किया। उनके इस फैसले के बाद यह प्रॉपर्टी रियल एस्टेट की उन सबसे चर्चित डील्स में से एक बन गई, जो आखिरकार पूरी नहीं हो पाईं।

The Odyssey Box Office: धीमी रफ्तार में ‘द ओडिसी’ की कमाई जारी, आज बुधवार को किया इतना कलेक्शन

विराट और अनुष्का की प्रॉपर्टी
अब नया खरीदा गया अपार्टमेंट विराट और अनुष्का के बढ़ते पोर्टफोलियो में एक और नाम है। उनके पास पहले से ही मुंबई, गुरुग्राम और अलीबाग में शानदार प्रॉपर्टीज हैं। इस कपल ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार प्रीमियम रियल एस्टेट में निवेश किया है। विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी रचाई। कपल ने इटली में निजी समारोह में शादी की थी। विराट और अनुष्का के दो बच्चे- बेटी वामिका और बेटा अकाय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed