फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karishma Tanna and Varun Bangera blessed with Baby Boy on sacred day of Guru Purnima says Welcome to our world

Karishma Tanna-Varun: करिश्मा तन्ना-वरुण के घर गूंजी किलकारी; गुरु पूर्णिमा पर बेटे का हुआ जन्म

Wed, 29 Jul 2026 05:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 29 Jul 2026 05:36 PM IST
सार

Karishma Tanna Blessed With Baby Boy: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना मां बन गई हैं। आज 29 जुलाई को पति वरुण के साथ उन्होंने पहली संतान के रूप में बेटे का स्वागत किया है।

विज्ञापन
Karishma Tanna and Varun Bangera blessed with Baby Boy on sacred day of Guru Purnima says Welcome to our world
करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करिश्मा तन्ना के घर किलकारी गूंजी है। आज 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन अभिनेत्री मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने एक संयुक्त सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की है।

विज्ञापन

Karishma Tanna and Varun Bangera blessed with Baby Boy on sacred day of Guru Purnima says Welcome to our world
करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा - फोटो : इंस्टाग्राम

कपल ने कहा- 'नन्हे मेहमान, तुम्हारा स्वागत है'
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक पोस्टर साझा करते हुए कपल ने लिखा है, 'हमारा बेटा आ गया है। गुरु पूर्णिमा के पवित्र दिन बेटे का जन्म हुआ है। हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारे साथ है। 29 जुलाई 2026। हमारी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, नन्हे मेहमान'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karishma K Tanna (@karishmaktanna)


विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति ईरानी से विक्रांत मैसी तक, सितारों ने दी बधाई
करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के घर खुशियों की दस्तक हुई है। कपल ने जैसे ही सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की, फैंस बधाई दे रहे हैं। इसी के साथ कई चर्चित सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी है और नन्हे मेहमान को आशीर्वाद दे रहे हैं। विक्रांत मैसी ने लिखा है, 'बहुत बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर कृपा बनाए रखें'। स्मृति ईरानी ने लिखा है, 'दिल से शुभकामनाएं'। इनके अलावा मुकेश छाबड़ा, दीया मिर्जा, मलाइका अरोड़ा, वामिका गब्बी, सोनू सूद, भारती सिंह और महीप कपूर समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी बधाई दी है।



विज्ञापन

2022 में हुई थी करिश्मा-वरुण की शादी
करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में वरुण बंगेरा से शादी रचाई थी। शादी के करीब चार साल बाद कपल ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया है। करिश्मा जहां अभिनय की दुनिया में एक्टिव हैं, वहीं वरुण बिजनेसमैन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed