{"_id":"6a69a8142c5a89b91908ac5b","slug":"video-youth-preparing-for-nda-and-the-air-force-are-immersed-in-devotion-to-lord-bhole-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"एनडीए, एयरफोर्स की तैयारी कर रहे युवाओं पर चढ़ा भोले की भक्ति का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीए, एयरफोर्स की तैयारी कर रहे युवाओं पर चढ़ा भोले की भक्ति का रंग
गजरौला। एनडीए, एयरफोर्स
ठाकुरद्वारा का छह सदस्यीय कांवड़ियों का जत्था मंगलवार सुबह को ब्रजघाट से कांवड़ में 51 लीटर गंगा जल लेकर रवाना हुआ। पैदल मंजिल तय करते हुए दोपहर बाद क्षेत्र में पहुंचे। जत्थे में शामिल रुद्र ठाकुर एनडीए की, ऋषि ठाकुर आईटीआई, आर्यन ठाकुर एयरफोर्स की तैयारी कर रहे हैं। जबकि दो कांवड़िये पढ़ाई कर रहे हैं और एक एसएसबी की तैयारी कर रहा हैै। हर-हर बम बम के साथ मंजिल तय कर रहे कांवड़ियों ने बताया कि वह सावन माह के प्रथम सोमवार पर अपने निकट स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर
भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों ने कहा कि प्राचीन समय से मान्यता है कि सावन माह में उनके यहां प्राचीन शिव मंदिर पर कांवड़ में ले जाए गए गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करने पर मनोकामना पूर्ण होती हैै। इसलिए वह कांवड़ में गंगा जल ले जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।