{"_id":"6a69a6928a0bfdd23a00a2d9","slug":"video-gurpreet-singh-had-gone-to-dubai-from-faridkot-after-taking-a-loan-two-days-later-a-heart-attack-claimed-his-life-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट से कर्ज लेकर दुबई गया था गुरप्रीत सिंह, दो दिन बाद हार्ट अटैक ने छीन ली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट से कर्ज लेकर दुबई गया था गुरप्रीत सिंह, दो दिन बाद हार्ट अटैक ने छीन ली जिंदगी
सपनों के साथ विदेश गया एक नौजवान 24 दिन बाद ताबूत में अपने गांव लौटा। फरीदकोट जिले के गांव भागथला खुर्द के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने परिवार की आर्थिक तंगी दूर करने और बेहतर भविष्य की उम्मीद में कर्ज लेकर एक जुलाई को दुबई का रुख किया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वहां पहुंचने के महज दो दिन बाद तीन जुलाई को हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। विदेश में बेटे की मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए सबसे बड़ी चिंता बेटे के पार्थिव शरीर को भारत लाने की थी, क्योंकि इसकी प्रक्रिया काफी जटिल और खर्चीली होती है। ऐसे मुश्किल समय में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने परिवार का साथ दिया। समाजसेवी एसपी सिंह ओबराय के नेतृत्व में ट्रस्ट ने जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करवाई और लगातार प्रयासों के बाद करीब 24 दिन बाद मंगलवार शाम गुरप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर उसके गांव भागथला खुर्द पहुंचाया गया।
बेटे का शव घर पहुंचते ही परिवार और पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक के पिता हरबंस सिंह और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने ट्रस्ट का आभार जताते हुए कहा कि कठिन समय में संस्था ने परिवार को बड़ी राहत दी। गुरप्रीत अपने पीछे पत्नी और डेढ़ साल के मासूम बच्चे को छोड़ गया है।
ट्रस्ट के जिला प्रधान भरपूर सिंह ने बताया कि विदेश में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर शव को भारत लाना बेहद कठिन और महंगी प्रक्रिया होती है। ऐसे मामलों में ट्रस्ट मानवता की सेवा के उद्देश्य से जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव सहायता करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।