{"_id":"6a69de6d763ecec9ad093f91","slug":"video-former-cm-channi-visits-lawyers-protest-in-faridkot-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में वकीलों के धरने में पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी, एलएडीसी नीति का विरोध; बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में वकीलों के धरने में पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी, एलएडीसी नीति का विरोध; बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा
जिला अदालत परिसर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल( एलएडीसी) नीति के विरोध में 7 जुलाई से संघर्ष कर रहे वकीलों के धरने में बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी शामिल हुए। उन्होंने वकीलों के आंदोलन का समर्थन करते हुए भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा। धरने को संबोधित करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पहले आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों की कानूनी सहायता के लिए पैनल में से वकील उपलब्ध करवाए जाते थे, लेकिन अब सरकार ने एलएडीसी के तहत स्थायी नियुक्तियां कर उन्हें अपराधियों के मामलों की पैरवी का अधिकार दे दिया है। इससे वकालत पेशे से जुड़े लोगों के कामकाज पर गंभीर असर पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों में कानून का डर भी कम होगा, क्योंकि उन्हें न तो निजी वकील की फीस की चिंता रहेगी और न ही मुकदमे की पैरवी के खर्च की।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरजगपाल सिंह ने बताया कि फरीदकोट में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके साथ ही क्रमवार भूख हड़ताल भी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नीति वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वकीलों के संघर्ष की आवाज संसद में बुलंद की जाएगी और उनकी मांगों के समर्थन में हर संभव प्रयास किया जाएगा। उनके साथ पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों समेत अन्य कांग्रेस नेता भी साथ रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।