{"_id":"6a69812c295e2d67280e89e3","slug":"video-video-khararama-nagara-oura-kamal-nahanpr-nagara-ma-gara-paranaema-para-umaugdha-sharathathha-ka-salb-saii-thhama-ma-haii-mahaaarata-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खुर्रम नगर और कमला नेहरू नगर में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, साईं धाम में हुई महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खुर्रम नगर और कमला नेहरू नगर में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, साईं धाम में हुई महाआरती
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खुर्रम नगर एवं कमला नेहरू नगर स्थित श्री शिर्डी साईं धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण और वैदिक विधियों के साथ भगवान श्री शिर्डी साईं बाबा की विशेष गुरु पूर्णिमा आरती संपन्न कराई गई। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर प्रांगण "साईं नाथ महाराज की जय" के जयकारों और शंखनाद से गुंजायमान हो उठा।
आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच विशेष प्रसाद व भंडारे का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय निवासियों और साईं भक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गुरु चरणों में अपना शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।