बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Impact of torrential rain in Ranthambore Mishra-Dhara Gate collapses; route to Trinetra Ganesh Temple closed

Sawai Madhopur News: रणथंभौर में मूसलाधार बारिश से मिश्रदरा गेट टूटा, त्रिनेत्र गणेश मंदिर का मार्ग बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 09:30 AM IST
Impact of torrential rain in Ranthambore Mishra-Dhara Gate collapses; route to Trinetra Ganesh Temple closed

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब वन क्षेत्र और आसपास के इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। तेज बारिश के कारण कई झरने और नाले ऊफान पर हैं। वहीं पानी के तेज बहाव के कारण मिश्रदरा गेट क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाला मार्ग आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है।

रणथंभौर नेशनल पार्क के उपवन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि भारी बारिश के चलते मिश्रदरा गेट तेज बहाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले मार्ग पर अस्थायी रूप से आवागमन रोक दिया गया है। गेट की मरम्मत पूरी होने के बाद ही मार्ग दोबारा खोला जाएगा। उन्होंने लोगों से बंद मार्ग का उपयोग नहीं करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: Balotra News: माजीवाला के पास पुलिस वाहन और कार में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, एएसआई समेत चार घायल

लगातार बारिश के कारण रणथंभौर के झरने और जलधाराएं पूरे वेग से बह रही हैं, जिससे वन क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य और अधिक निखर गया है। हालांकि तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर आवाजाही प्रभावित रही। इसी दौरान रणथंभौर से निकलने वाला झरेटी नाला भी ऊफान पर रहा। झरेटी रपट पर पानी भर जाने से सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय को कुंडेरा से जोड़ने वाला मार्ग कई घंटों तक बाधित रहा। जलस्तर कम होने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।

झरेटी रपट के दोनों ओर वाहनों और लोगों की लंबी कतारें लग गईं। पानी का बहाव इतना तेज था कि किसी भी वाहन चालक ने रपट पार करने का जोखिम नहीं उठाया। इसी बीच बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने तेज बहाव के बावजूद रपट पार करने की कोशिश की। तेज धारा के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में बहने की स्थिति में पहुंच गई हालांकि चालक बाल-बाल बच गया और बड़ा हादसा टल गया। वन विभाग ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से नदी-नालों और रपटों को पार करने का प्रयास नहीं करने तथा प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: एआईएमआईएम नेता ने कांवड़ यात्रा पर की टिप्पणी, वीडियो वायरल, अखिल भारतीय हिंदू संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने की कार्रवाई की मांग

29 Jul 2026

Meerut: करंट रोकने के लिए खंभों पर लगाए हार्ड प्लास्टिक के कवर, कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी, विद्युत सुरक्षा के लिए लागू की नई तकनीक

29 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, कांवड़ मार्गों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त

28 Jul 2026

Meerut: 16 करोड़ खर्च, फिर भी जलभराव से जूझ रहा हस्तिनापुर, प्राचीन पहचान संवारने में पर्यटन विभाग ने सड़कों पर लगाए शिलापट्ट, जल निकासी की व्यवस्था करना भूला

28 Jul 2026

Meerut: गंगा का जलस्तर बढ़ा, भीमगौड़ा से 1.19 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, खादर क्षेत्र में बढ़ी चिंता

28 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: अटल चौकी के पीछे नाले में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

28 Jul 2026

Meerut: मानसून मस्ती के रंग में रंगे ऑलमाइटी लेडीज क्लब के सदस्य

28 Jul 2026
विज्ञापन

शुक्लागंज: बासी खाना और ठंडा पानी इस मौसम में बिगाड़ सकता है सेहत

28 Jul 2026

कानपुर: चोक नाले के कारण बारिश में गिरे कच्चे-पक्के 15 मकान, 25 लोग घायल

28 Jul 2026

नोएडा सेक्टर 62 के लेबर चौक में बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील

28 Jul 2026

नकली दवाओं के सिंडिकेट पर शिकंजा, नरेला से भारी खेप बरामद

28 Jul 2026

VIDEO: जान जोखिम में डालकर लोग पीपे वाले पुल से नदी पार करने को मजबूर

28 Jul 2026

VIDEO: दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, पांच लोग घायल, घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फेंके गए पत्थर

28 Jul 2026

कानपुर: नगर निगम जोनल कार्यालय में भरा बारिश का पानी

28 Jul 2026

बीडीसी की बैठक में जमकर हंगामा, बैठक स्थगित

28 Jul 2026

कानपुर: युवक ने फंदा लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

28 Jul 2026

नारनौल: रेवाड़ी-रींगस के बीच 29 जुलाई को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

गंगा एक्सप्रेसवे पर अरुण हुडा की गोली मारकर हत्या, गांव में मातम

28 Jul 2026

फरीदाबाद की हैंडबाल टीमें राज्य स्तर के लिए चयनित

28 Jul 2026

Srinagar: निराश्रित गोवंश की बदहाली को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली

28 Jul 2026

बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

28 Jul 2026

एचसीए टूर्नामेंट: गुड़गांव की टीम ने नूंह को पांच विकेट से दी शिकस्त

28 Jul 2026

आधुनिक मैमोग्राफी मशीन से कैंसर की जांच होगी आसान

28 Jul 2026

बल्लभगढ़ जोन के अभियंता ने पार्षदों पर बदतमीजी का आरोप लगाया

28 Jul 2026

फरीदाबाद में नहीं है सीएंडडी वेस्ट निस्तारण प्लांट

28 Jul 2026

फरीदाबाद में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

28 Jul 2026

कानपुर: जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था ठीक से लागू नहीं, भेजे जा रहे नोटिस, व्यापारियों ने नाराजगी जताई

28 Jul 2026

कानपुर: ग्राहकों और व्यापारियों के चालान काटने का विरोध, डीसीपी ट्रैफिक को ज्ञापन सौंपा

28 Jul 2026

सुरों की सजी शाम, बुढ़ापे की लकड़ी कार्यक्रम में सुनाए गए नग्मे

28 Jul 2026

Ambikapur News: जनसुविधाओं के मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ने निगम कार्यालय का किया घेराव

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed