फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   `rajasthan adm east pa caught red handed taking bribe acb major action in jaipur collectorate`

Rajasthan: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया एडीएम ईस्ट का पीए, जयपुर कलेक्ट्रेट में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Wed, 29 Jul 2026 04:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 Jul 2026 04:18 PM IST
सार

जयपुर कलेक्ट्रेट में एसीबी ने एडीएम ईस्ट के पीए मुकेश कुमार को बकाया बिल पास कराने और फाइल आगे बढ़ाने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के ठिकानों पर भी तलाशी और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
`rajasthan adm east pa caught red handed taking bribe acb major action in jaipur collectorate`
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (पूर्व) यानी एडीएम ईस्ट के निजी सहायक (पीए) मुकेश कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बकाया बिल पास कराने और फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

विज्ञापन


बिल पास कराने के बदले मांगी थी रिश्वत
परिवादी ने शिकायत में बताया कि वह अपना बकाया बिल पास कराने और संबंधित फाइल को स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि एडीएम ईस्ट का पीए मुकेश कुमार जानबूझकर काम लंबित रखे हुए था और इसके बदले एक लाख रुपये नकद रिश्वत की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


पढ़ें: शिक्षक की डांट आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, तीन पर लगे आरोप हुए रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही परिवादी ने केमिकल लगे एक लाख रुपये आरोपी को उसकी सीट पर दिए, पहले से सादी वर्दी में तैनात एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


हाथ धुलवाने पर गुलाबी हुआ पानी
कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो पानी गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील सिहाग के निर्देशन में की गई। एसीबी की टीमें अब आरोपी के संभावित ठिकानों और आवास पर तलाशी ले रही हैं। साथ ही उसकी आय से अधिक संपत्ति और इस मामले में अन्य अधिकारियों या कर्मचारियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed