फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dalpat Singh Rathore, Station House Officer (SHO) of Ambamata Police Station in Udaipur, passes away

Rajasthan: उदयपुर में अंबामाता थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ का निधन, ड्यूटी पर जाते समय बिगड़ी तबीयत

Wed, 29 Jul 2026 04:10 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 04:10 PM IST
सार

उदयपुर के अंबामाता थाना प्रभारी दलपत सिंह राठौड़ का ड्यूटी पर जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। सीने में दर्द के बाद उन्हें एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

विज्ञापन
Dalpat Singh Rathore, Station House Officer (SHO) of Ambamata Police Station in Udaipur, passes away
थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर शहर के अंबामाता थाना प्रभारी दलपत सिंह राठौड़ का बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। परिजन और पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल महाराणा भूपाल (एमबी) अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर मौत का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

विज्ञापन


अंबामाता थाना प्रभारी की अचानक मौत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, दलपत सिंह राठौड़ बुधवार सुबह मोहता पार्क में आयोजित आदिवासी रैली की ड्यूटी के लिए घर से रवाना हुए थे। रास्ते में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने हाथीपोल थाना प्रभारी राजू देवी को फोन कर अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंची तथा उन्हें तुरंत एमबी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने काफी देर तक सीपीआर सहित आवश्यक उपचार किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शिक्षक की डांट आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, तीन पर लगे आरोप हुए रद्द

छह महीने पहले मिली थी अंबामाता थाने की जिम्मेदारी
दलपत सिंह राठौड़ पिछले करीब छह माह से अंबामाता थाने के थानाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वे खेरवाड़ा सहित उदयपुर जिले के कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। वे मूल रूप से राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी थे।


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दलपत सिंह राठौड़ अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे मयंक राज सिंह (24) और छोटे बेटे पुष्पेंद्र सिंह (22) का पिता के निधन के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

पुलिस महकमे में शोक
थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही उदयपुर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed