फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News: Big Political Gain for Congress Before Panchayat and Civic Polls, 309 BAP Workers to Switch Sides

Jaipur News: पंचायत-निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, BAP के 309 कार्यकर्ता पार्टी का दामन थामेंगे

Thu, 30 Jul 2026 04:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 30 Jul 2026 04:15 PM IST
सार

पंचायत और निकाय चुनाव से पहले भारत आदिवासी पार्टी के 309 कार्यकर्ता पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामेंगे। इस फेरबदल के बाद आदिवासी इलाकों में राजनीतिक समीकरण बदलने की चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
Jaipur News: Big Political Gain for Congress Before Panchayat and Civic Polls, 309 BAP Workers to Switch Sides
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ महेंद्रजीत मालवीय और कांग्रेस में शामिल होने आए BAP कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिलने जा रही है। पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में भारत आदिवासी पार्टी के 309 कार्यकर्ता गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सभी कार्यकर्ता गुरुवार सुबह जयपुर स्थित सिविल लाइंस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने गहलोत से मुलाकात कर कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई। इसके बाद दोपहर में सभी कार्यकर्ता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विधिवत कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खुशखबरी: राजस्थान बना देश का पहला राज्य, रेयर अर्थ एलिमेंट्स के लिए एक्सप्लोरेशन लाइसेंस पर अमल शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटनाक्रम को आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए बड़ी राजनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है, खासकर आदिवासी क्षेत्रों में इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के साथ आए आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल से आत्मीय संवाद हुआ।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस और आदिवासी समाज का रिश्ता आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक बेहद मजबूत और आत्मीय रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान वनाधिकार अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन, आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा टीएसपी क्षेत्र के बजट में लगातार वृद्धि इस संबंध का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed