फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan-news-bjp-temple-connection-ahead-of-panchayat-elections-special-campaign-at-600-shrines

Rajasthan News: पंचायत चुनाव से पहले भाजपा का मंदिर कनेक्शन, 600 धर्मस्थलों पर चलेगा विशेष अभियान

Wed, 29 Jul 2026 03:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 Jul 2026 03:45 PM IST
सार

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव से पहले भाजपा गुरु पूर्णिमा पर 600 मंदिरों में विशेष अभियान चलाएगी। संत-महंतों के सम्मान, पूजा-अर्चना और गुरु रविदास जयंती से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर सामाजिक और चुनावी संदेश देने की तैयारी में है।

विज्ञापन
rajasthan-news-bjp-temple-connection-ahead-of-panchayat-elections-special-campaign-at-600-shrines
सीएम भजनलाल शर्मा ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव की आहट के बीच भाजपा ने चुनावी मैदान में उतरने से पहले जनसंपर्क का नया तरीका अपनाया है। पार्टी ने मंदिरों और संत समाज के माध्यम से प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाने की तैयारी की है।

विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान के करीब 600 मंदिरों और धर्मस्थलों में भाजपा एक साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और हजारों कार्यकर्ता अलग-अलग मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान संत-महंतों और पुजारियों का सम्मान किया जाएगा तथा सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

हालांकि, इस अभियान को केवल धार्मिक आयोजन के रूप में नहीं देखा जा रहा है। इसे पंचायत और निकाय चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति के तौर पर भी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शिक्षक की डांट आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, तीन पर लगे आरोप हुए रद्द

भाजपा इस अभियान को गुरु रविदास की 650वीं जयंती से भी जोड़ रही है। प्रदेशभर के रविदास मंदिरों में विशेष कार्यक्रम होंगे, जबकि वाराणसी से पवित्र कलश लाकर राजस्थान में यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके जरिए धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक और राजनीतिक संदेश देने की तैयारी की गई है।

राजनीतिक दृष्टि से देखें तो पंचायत चुनाव में गांव-गांव के सामाजिक समीकरण और स्थानीय नेतृत्व की अहम भूमिका होती है। ऐसे में मंदिरों के माध्यम से संत समाज से संवाद बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की भाजपा की रणनीति साफ नजर आती है। कुल मिलाकर, पंचायत और निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने आस्था, संगठन और सामाजिक संपर्क को एक साथ जोड़ते हुए अपनी चुनावी तैयारियों को गति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed