{"_id":"6a69ffc0dc7ff434c40da528","slug":"video-major-police-drive-against-drugs-in-fatehgarh-sahib-over-70-suspects-rounded-up-narcotics-seized-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ साहिब में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 70 से अधिक संदिग्ध राउंडअप, मादक पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ साहिब में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 70 से अधिक संदिग्ध राउंडअप, मादक पदार्थ बरामद
फतेहगढ़ साहिब, 29 जुलाई (लक्की): पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान के तहत जिला पुलिस ने बुधवार तड़के बड़े स्तर पर विशेष सर्च अभियान चलाया। जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में सुबह चार बजे से पूरे जिले में एक साथ विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसपी (जांच), सभी डीएसपी तथा विभिन्न थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर 70 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप/गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ एवं अन्य संदिग्ध सामान (कंट्राबैंड) भी बरामद किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि 1 मार्च 2025 से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 4,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा 12 से अधिक अवैध संपत्तियां भी जब्त की गई हैं।
उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है। हिरासत दौरान रखे गए नौजवानों की काउंसलिंग भी की जाती है और उनको पढ़ने व रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि वह अपना नशा छोड़ सके।
एसएसपी ने लोगों से अपील की कि नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए सरकार द्वारा जारी 'सेफ पंजाब' (Safe Punjab) हेल्पलाइन का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और प्राप्त सूचना पर पुलिस तत्काल सख्त कार्रवाई करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।