{"_id":"6a69b1dd209696e29e0e44ee","slug":"video-shimla-lower-bazaar-encroachment-drive-municipal-corporation-action-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Encroachment Drive: लोअर बाजार में अतिक्रमण पर फिर चला नगर निगम का डंडा, कई तहबाजारियों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Encroachment Drive: लोअर बाजार में अतिक्रमण पर फिर चला नगर निगम का डंडा, कई तहबाजारियों का सामान जब्त
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:25 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के लोअर बाजार में बुधवार को नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई की। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में चलाए गए अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वाले कई तहबाजारियों का सामान जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम और कुछ तहबाजारियों के बीच बहस भी हुई। हालांकि टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी और नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
नगर निगम अधिकारियों ने लोअर बाजार के दुकानदारों को भी स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दुकान के बाहर सामान रखकर सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम का कहना है कि शहर में यातायात और पैदल आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।