Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sanitation workers in Sonipat took out a procession to protest against the lathi-charge in Punjab and burned an effigy of Punjab government
{"_id":"6a69ab33a53f9aba530ea1a2","slug":"video-sanitation-workers-in-sonipat-took-out-a-procession-to-protest-against-the-lathi-charge-in-punjab-and-burned-an-effigy-of-punjab-government-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने पंजाब में हुए लाठी चार्ज के विरोध में निकाला जुलूस, फूंका पंजाब सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने पंजाब में हुए लाठी चार्ज के विरोध में निकाला जुलूस, फूंका पंजाब सरकार का पुतला
पंजाब के बरवाला में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मियों पर लाठी चार्ज किए जाने के विरोध में बुधवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा कर्मियों ने शहर में जुलूस निकाला। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के बाहर रेलवे रोड पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के सोनीपत इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि सरकार संविदा कर्मचारियों की सुनवाई नहीं कर रही है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा भी पंजाब में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलनरत है। उनकी यही मांग है कि पंजाब सरकार की ओर से जल्द ही सफाई कर्मियों की मांगों को पूरा किया जाना चाहिए। जिसके चलते कर्मियों को बार-बार आंदोलन न करना पड़े।
प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि कर्मचारी आंदोलन करने के लिए राजी नहीं है, लेकिन सरकार जाट बूजगार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करते। जिसकी वजह से कर्मचारियों को बार-बार आंदोलन करना पड़ता है।
समय पर तनक नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को अपने बच्चों को पढ़ने में भी परेशानी हो रही है कर्मचारी नए समय पर स्कूलों में बच्चों की फीस जमा करवा पा रहे हैं और न ही परिवार का पोषण करने के लिए राशन का व्यवस्था कर रहे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे हरियाणा में 6, 7 व 8 अगस्त को हड़ताल की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।