{"_id":"6a68936a52954ff3220d7d9a","slug":"sonipat-police-arrested-accused-for-robbing-a-liquor-shop-salesman-after-attacking-him-with-a-bottle-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: पहले ढाबे का सामने से चुराई बाइक, फिर शराब के ठेके पर जाकर की लूट; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: पहले ढाबे का सामने से चुराई बाइक, फिर शराब के ठेके पर जाकर की लूट; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 28 Jul 2026 05:04 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: मयूर शर्मा
Updated Tue, 28 Jul 2026 05:04 PM IST
सार
युवक चोरी की बाइक लेकर आया था और ग्राहक बनकर ठेके पर पहुंचा था और शराब की बोतल मांगी थी। जैसे ही सेल्समैन शराब निकालने लगा तो आरोपी अचानक काउंटर के भीतर घुस गया और उस पर हमला कर गल्ले से 15 हजार निकालकर ले गया।
विज्ञापन
शराब के ठेके पर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत जिले के मुरथल स्थित शराब के ठेके पर दिनदहाड़े सेल्समैन पर बोतल से हमला कर नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव हसनपुर निवासी आशीष है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले बाइक चोरी की थी। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
चोरी की बाइक से आया था आरोपी
मुरथल थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले निवासी अवधेश मुरथल स्थित ठेकेदार जयंत के शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। अवधेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 26 जुलाई को ड्यूटी के दौरान एक युवक ग्राहक बनकर ठेके पर पहुंचा था और शराब की बोतल मांगी थी। जैसे ही अवधेश शराब निकालने लगे तो आरोपी अचानक काउंटर के भीतर घुस गया और पीछे से शराब की बोतल से उनके सिर पर हमला कर दिया था। हमले से सेल्समैन गंभीर घायल हो गया, जिसका फायदा उठाकर आरोपी गल्ले से करीब 15 हजार रुपये निकालकर भाग गया था।
विज्ञापन
सुखदेव ढाबा के सामने से चोरी की थी बाइक
घटना के बाद आरोपी ठेके के बाहर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब बिना नंबर प्लेट वाली बाइक की चेसिस नंबर के आधार पर जांच की थी तो पता चला कि यह बाइक 20 जुलाई को पानीपत-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सुखदेव ढाबा के सामने से चोरी की गई थी। इस संबंध में बाइक मालिक सुमित ने 21 जुलाई को मुरथल थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि उसने लूटपाट के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था। अब उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए अन्य साधनों, राशि के बारे में पूछताछ की जा सके। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।