{"_id":"6a687af351e84f9d8d0fd0a9","slug":"video-cybersecurity-lessons-simple-ways-to-protect-children-from-digital-fraud-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"साइबर सुरक्षा की सीख: बच्चों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बताए आसान उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सुरक्षा की सीख: बच्चों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बताए आसान उपाय
गोहाना। एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन की ओर से साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम गांव चिड़ाना स्थित अनुसंधान एवं विकास संस्थान पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चिड़ाना के सरपंच संदीप लठवाल रहे और मुख्य वक्ता आशा रौतेला और पीयूष पांडे रहे।
आशा रौतेला ने गांव चिड़ाना और ज्वारा के स्कूली बच्चों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करने, फर्जी लिंक और संदिग्ध संदेशों से बचने तथा किसी भी साइबर ठगी की जानकारी तुरंत अभिभावकों या शिक्षकों को देनी चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित रहने के जरूरी उपाय सीखे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि डिजिटल युग में बच्चों को जागरूक बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है, ताकि वे साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बच सकें। इस कार्यक्रम में एग्रीलिव रिसर्च फाउंडेशन के आईटी सेल से अंग्रेज सिंह, विजय लठवाल, वितिन मलिक और हरिओम उपस्थित रहे।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।