{"_id":"6a69ada079b014592c07bbc5","slug":"video-gurus-worshipped-on-purnima-in-rohtak-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में पूर्णिमा पर किया गुरुओं का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में पूर्णिमा पर किया गुरुओं का पूजन
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:07 PM IST
Link Copied
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शहर के तमाम धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने गुरुओं का पूजन वंदन किया। गुरु पूर्णिमा जिला भर में धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। धार्मिक दृष्टि से आषाढ़ माह की गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। गुरु पूर्णिमा का यह दिन विशेष कर गुरु को समर्पित है।
गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा यानी बुधवार को व्रत रखा।
गुरु पूर्णिमा को लेकर अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ, गोकर्ण तीर्थ स्थित बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा, सर्कुलर रोड स्थित बाबा बालकपुरी डेरा, संकट मोचन मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब व गुरुद्वारा मंजी साहिब लाखनमाजरा सहित जिला के तमाम धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।