{"_id":"6a69b129d5ad6da0c00a4c3c","slug":"video-acp-issues-strict-instructions-to-the-police-regarding-the-kanwar-yatra-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा को लेकर एसीपी ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा को लेकर एसीपी ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर
आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसीपी ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा शरारती गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, लगातार गश्त करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।