{"_id":"6a698124f2c702dc7507314b","slug":"video-video-gharal-vavatha-ma-bta-na-kalhaugdha-sa-vara-kara-bjaraga-pata-ka-kaya-ghayal-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घरेलू विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग पिता को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घरेलू विवाद में बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर बुजुर्ग पिता को किया घायल
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कुड़वल गांव में मंगलवार देर शाम घरेलू विवाद के बीच एक बेटे ने अपने 76 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव निवासी रामकुमार (76) ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। वह मझले बेटे के साथ रहते हैं। उनका छोटा बेटा राम सुमेर आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से वह काफी नाराज था।
आरोप है कि मंगलवार शाम वह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय बड़ा बेटा और उसका परिवार खेत में था। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बुजुर्ग को बचाया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
परिजन घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।