{"_id":"6a69a7cf578f5e2aff061ecf","slug":"video-bsc-agriculture-students-are-learning-to-identify-diseases-in-crops-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीएससी कृषि के छात्र सीख रहे फसलों में रोगों की पहचान करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी कृषि के छात्र सीख रहे फसलों में रोगों की पहचान करना
गजरौला। बीएसएसी कृषि के छात्र खेतों में जाकर फसलों में होने वाले रोगों की पहचान करना सीख रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उनको खेतों में ले जाकर दिखाते हैं कि किस फसल में किस रोग के क्या लक्षण हैं। उनका उपचार किस तरह से किया जा सकता हैै। पूरा बैच लगातार तीन महीने तक खेतों में जाकर बारीकी से सीखेगा।
टीएमयू मुुरादाबाद से बीएससी (कृषि) फाइनल करने वाले छात्र-छात्राओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह तीन महीने तक खेतों में जाकर फसलों में लगने वाले रोगों की पहचान करना सीखें। छात्रों को बताया गया कि उनके लिए सबसे बेहतर कृषि विज्ञान केंद्र के वैैज्ञानिक हैं। जाे उनको अच्छी तरह से यह जानकारी दे सकते हैं कि किस फसल में कौन सा रोग लगता हैै। उसकी पहचान कैसे की जाती है। उसके क्या लक्षण हैं। निदान किस तरह किया जाए। सोमवार दोपहर को आदित्य औलख, पांजल चौधरी, रुद्र औलख और यशप्रीत चौहान आदि छात्रों को कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी एके मिश्र, डॉ.अमित तोमर, डॉ.शीशपाल सिंह, डॉ.प्राची पटेल व डॉ.सतपाल सिंह मूंग, धान, अरहर की फसल में ले गए। यहां उनको मूंग की फसल के पत्ते तोड़कर दिखाया कि यह चितकबरा किस रोग के कारण हो गया है। इसके लक्षण क्या हैं। किसान इसका निदान कैसे कर सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी ने बताया कि अलग-अलग विषय के वैैज्ञानिक अलग-अलग दिन अपने साथ खेतों में ले जाएंगे। जहां पर उनकोे बारीकी से जानकारी दी जाएगी। जो सारी जिंदगी काम आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।