{"_id":"6a68ffab9d6da299470c0884","slug":"waterlogging-issues-have-arisen-in-several-areas-of-dharuhera-rewari-news-c-198-1-rew1001-242682-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा में बारिश के बाद हुआ जलभराव। स्रोत : स्थानीय नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। बारिश के बाद धारूहेड़ा के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और सड़कों पर जमा हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के बेस्टेक कट से लेकर जैन मंदिर तक, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-6, सेक्टर-4 हाउसिंग बोर्ड फ्लाईओवर अंडरपास, सर्विस रोड सहित फ्लाईओवर के ऊपर, सोहना रोड, सुभाष चंद्र बोस मार्ग और मालपुरा स्थित सर्विस रोड सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नालों में गाद और कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। संवाद