{"_id":"5c6d2a48bdec22116d2d8d94","slug":"irctc-introduces-south-india-train-tour-package","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, सिर्फ 5 हजार रूपये में कर पाएंगे तमिलनाडु के मंदिरों का दर्शन","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, सिर्फ 5 हजार रूपये में कर पाएंगे तमिलनाडु के मंदिरों का दर्शन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 20 Feb 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ramsetu express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिलनाडु अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऐतिहासिक मंदिरों के लिए जाना जाता है। हर साल इन मंदिरों के दर्शन करने दूर दूर से लोग पहुंचते हैं। अगर आपकी भी तमिलनाडु जाने की ख्वाहिश अभी तक पूरी नहीं हो पाई है तो अब कर लीजिए, क्योंकि रेलवे की तरफ से भक्तों को खास पैकेज का तोहफा जो दिया गया है, जिससे तमिलनाडु के सारे मंदिरों की सैर करना बेहद आसान हो जाएगा।
2 of 5
rameshwaram
आईआरसीटीसी तमिलनाडु के मंदिरों की सैर और दर्शन के लिए एक विशेष ट्रेन शुरू कर रहा है। इसके लिए 'रामसेतु एक्सप्रेस तमिलनाडु टेंपल टूर' नाम के एक स्पेशल पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के तहत श्रीरंगम, त्रिची, रामेश्वरम, मदुरै, तंजौर और कुंभकोनम के कुल 18 मंदिरों का दौरा करने का मौका मिलेगा।
3 of 5
rameshwaram
इस पैकेज के तहत यात्रियों को 3 रात और 4 दिन की यात्रा करायी जाएगी। इसके अलावा खास बात यह है कि यह टूर काफी किफायती भी है। रेलवे ने इस टूर के लिए प्रति व्यक्ति 4885 रुपए शुल्क तय किया है, जिसमें रेल यात्रा के साथ खाने पीने और गाइड आदि की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rameshwaram
रामसेतु एक्सप्रेस ट्रेन तंबरम (Tambaram) से रवाना होकर चेंगलपट्ट, तिण्डिवनम, विल्लुपुरम और वृद्धाचलम रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। आप इनमेंसे किसी भी बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन ले सकते हैं और अपनी यात्रा शुरु कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
rameshwaram
यात्री त्रिची शहर के लोकप्रिया श्रीरंगम रंगनाथस्वामी मंदिर के अलावा समयापुरम मरियममन, जम्बुकेश्वर और थिरुवानिकवल मंदिर का भी भ्रमण कर सकेंगे। इस पैकेज में रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर और समुद्र में एक पवित्र स्नान के साथ 21 तीर्थ कुंठ में शामिल होने की व्यवस्था है। पर्यटकों को मदुरै का प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन और सुंदरेश्वर मंदिरों में जाने का भी मौका मिलेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।