Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर कहां देखें चांद? भारत की 6 सबसे रोमांटिक जगह
Karwa Chauth 2025: आइए जानते हैं भारत की उन बेहतरीन जगहों के बारे में जहां करवाचौथ की रात का चांद सबसे सुंदर दिखाई देता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर
राजस्थान के उदयपुर में झीलों के बीच चमकता चांद शानदार दिखता है। "सिटी ऑफ लेक्स" उदयपुर की झीलों पर करवाचौथ की रात चांद का प्रतिबिंब किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। झील पिचोला और फतेहसागर झील पर नाव में बैठकर चांद देखना कपल्स के लिए बेस्ट रोमांटिक अनुभव है।
मनाली
हिमाचल प्रदेश के मनाली में पहाड़ों के बीच रोमांस का आनंद बढ़ जाता है। खासकर हिमाचल की वादियों में करवाचौथ का चांद और भी निखर जाता है। ठंडी हवा और बर्फीली चोटियों के बीच मनाली में अपने पार्टनर के साथ चांद देखना इस व्रत को खास यादों में बदल देता है।
ऋषिकेश
उत्तराखंड के ऋषिकेश में लोग करवाचौथ मनाने जा सकते हैं। यहां गंगा किनारे दिव्य अनुभव मिलेगा। गंगा किनारे ऋषिकेश में करवाचौथ की रात चांद का नजारा आध्यात्मिक और रोमांटिक दोनों लगता है। यहां की शांति और नदी पर पड़ती चांदनी कपल्स को मंत्रमुग्ध कर देती है।
जैसलमेर
राजस्थान के जैसलमेर में रेगिस्तान की सुनहरी रात में चांद का दीदार किया जा सकता है। थार डेजर्ट की रेत पर करवाचौथ का चांद किसी जादुई कैनवास जैसा लगता है। ऊंट की सवारी और टेंट में डिनर के बीच चांदनी रात का यह दृश्य पति-पत्नी के लिए कभी न भूलने वाला अनुभव है।

कमेंट
कमेंट X