सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Romantic Night Camping: सितारों की छांव में पार्टनर संग बिताएं रात, यादें होंगी हमेशा के लिए खास

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 03 Oct 2025 03:31 PM IST
सार

Romantic Night Camping करवा चौथ के मौके पर अपने जीवनसाथी के साथ एक रोमांटिक डेट प्लान करना चाहते हैं तो सितारों के नीचे शानदार रात बिताएं। यहां कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां नाइट कैंपिंग के लिए जाना सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Couples Romantic Night Camping Under Stars in Hindi
मनाली - फोटो : Freepik

Romantic Night Camping: प्यार सिर्फ शहर की रोशनी या रेस्तरां की चारदीवारी में ही खास नहीं लगता, बल्कि खुले आसमान के नीचे, जब लाखों तारे झिलमिलाते हैं, तब उसका जादू और भी गहरा हो जाता है। कपल्स के लिए कैंपिंग एक ऐसा अनुभव है, जहां रोमांस और एडवेंचर दोनों साथ चलते हैं। टेंट में बैठकर आग के पास बातें करना, चांद-तारों की छांव में हाथ थामना और प्रकृति के बीच रात गुजारना यह सब जिंदगी की उन यादों में शामिल हो जाता है जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। सितारों के नीचे कैंपिंग कपल्स को एक-दूसरे के और करीब लाती है। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं बल्कि एक रिलेशनशिप थेरेपी है, जो रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर ले जाकर रिश्ते को नए रंग देती है। करवा चौथ के मौके पर अपने जीवनसाथी के साथ एक रोमांटिक डेट प्लान करना चाहते हैं तो सितारों के नीचे शानदार रात बिताएं। यहां कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां नाइट कैंपिंग के लिए जाना सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Trending Videos
Karwa Chauth 2025 Couples Romantic Night Camping Under Stars in Hindi
ऋषिकेश - फोटो : AdobeStock

ऋषिकेश

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा किनारे बोनफायर का आनंद उठा सकते हैं। अक्टूबर से मार्च तक ऋषिकेश नाइट कैंपिंग के लिए बेस्ट और बजट फ्रेंडली जगह है। यहां ढाई हजार से चार हजार रुपये खर्च करके प्रति कपल एक शानदार रात बिता सकते हैं। बोनफायर और फूड पैकेज ंमें मिलेगा। गंगा किनारे टेंट में बैठकर, तारों भरे आसमान के नीचे बोनफायर का मज़ा लेना कपल्स को आध्यात्मिक और रोमांटिक दोनों एहसास देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Couples Romantic Night Camping Under Stars in Hindi
जैसलमेर - फोटो : Adobe

जैसलमेर, राजस्थान

थार डेजर्ट कैंपिंग का लुत्फ उठाने के लिए राजस्थान के जैसलमेर जा सकते हैं। नवंबर से फरवरी तक जैसलमेर में डेजर्ट सफारी में डिनर का लुत्फ उठा सकते हैं। साढ़े तीन हजार से छह हजार रुपये प्रति कपल खर्च करके थार डेजर्ट की सुनहरी रेत पर सितारों की रोशनी में बैठ सकते हैं। यहां लोकल राजस्थानी फोक म्यूजिक सुनना किसी जादुई नाइट से कम नहीं है।

Karwa Chauth 2025 Couples Romantic Night Camping Under Stars in Hindi
अटल टनल मनाली - फोटो : instagram

मनाली और स्पीति हिमाचल

बर्फीली वादियों का नजारा देखने के लिए हिमाचल प्रदेश के मनाली या स्पीति वैली की यात्रा पर जा सकते हैं। अक्टूबर का महीना यहां की यात्रा के परफेक्ट है। बहुत अधिक सर्दी में ओपन नाइट कैंपिंग करना मुश्किल हो सकता है। यहां कैंपिंग में 4000 से 7000 प्रति कपल खर्च करके जा सकते हैं। बर्फीली चोटियों के बीच कैंपिंग और रात को आसमान में टिमटिमाते तारे—यहां की कैंपिंग कपल्स के लिए ड्रीम नाइट बन जाती है।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025 Couples Romantic Night Camping Under Stars in Hindi
लेक - फोटो : Adobe

पावना लेक

झील किनारे रोमांस के लिए महाराष्ट्र के पावना लेक जा सकते हैं। यह जगह अक्टूबरसे मार्च तक के लिए बेस्ट है। महज 2000 रुपये से 3500 रुपये प्रति कपल खर्च करके सितारों के नीचे रोमांटिक पल बिता सकते हैं। मुंबई और पुणे के कपल्स के लिए पावना लेक वीकेंड कैंपिंग का बेस्ट स्पॉट है। यहां झील किनारे गिटार म्यूजिक, बार्बेक्यू और सितारों के नीचे बातें करना बेहद खास होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed