{"_id":"5c504c74bdec2211a00c7613","slug":"know-about-except-burj-khalifa-many-things-in-dubai-for-travel-destination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुबई घूमने के लिए बेस्ट है ठंड का मौसम, जानिए कैसे घूम सकते हैं सस्ते में","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दुबई घूमने के लिए बेस्ट है ठंड का मौसम, जानिए कैसे घूम सकते हैं सस्ते में
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप दुबई घूमने को सोच रहे हैं तो घूम आइए। क्योंकि सर्दियों के मौसम में दुबई घूमने का एक अलग ही एहसास है जो बता पाना मुश्किल है। वैसे तो दुबई घूमने का सबसे बढ़िया महीना दिसंबर से फरवरी तक का है, लेकिन अगर आप जनवरी के महीने में घूमना चाहते हैं यहां के नजारे देखने लायक हैं। दिसंबर से जनवरी तक यहां दुबई फेस्टिवल चलता है और इस फेस्टिवल में आपको बेस्ट शॉपिंग करने का मौका मिल सकता है। वैसे तो दुबई का नाम आते ही हमारे ख्याल में वहां के रेगिस्तान, सफारी और शेखों की लैविश लाइफ ही आता है, लेकिन इसके अलावा भी दुबई ने अपने आप में बहुत कुछ समेट रखा है।
2 of 5
dubai fountain
वैसे तो दुबई में मौजूद बुर्ज खलीफा पूरी दुनिया में मशहूर है और आप जब भी बुर्ज खलीफा देखने जाएं तो इस गगन चुंबी इमारत के सामने दुबई फाउंट का जरूर लुत्फ उठाएं। यह कोई आम फाउंटेन नहीं है बल्कि इसकी ऊंचाई 140 फीट है। इसके अलावा दुबई के ऊद मेथा में मौजूद रूफटॉप गॉर्डन जहां आप बीन बैग पर बैठकर खुले आसमान के नीचे फिल्म देखने का भी लुत्फ उठा सकते हैं और इसके लिए आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी।
3 of 5
desert safari dubai
अगर आपको दुबई के परंपराओं और इतिहास को नजदीक से देखना है तो अल फहीदी फोर्ट जरूर देखने जाइए, क्योंकि यहां आपको दुबई की परंपरा और इतिहास को जानने का मौका मिलेगा। इसके अलावा जैसे आप भारत आए और दिल्ली की गलियों के लजीज व्यंजनों को स्वाद नहीं चखा तो आपका भारत आना अधूरा रह जाता है, वैसे ही दुबई जाकर वहां की डेजर्ट सफारी का लुत्फ नहीं उठाया तो दुबई की यात्रा आपकी अधूरी रह जाएगी, इसलिए डेजर्ट सफारी जरूर करें और बैली डांस का भी लुत्फ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
al qudra lake dubai
अगर आप दुबई में शांति और सूकून खोज रहे हैं तो अल कुदरा लेक जरूर जाइए। यह दुबई के फेमस पिकनिक स्पॉट्स में से एक है। आप यहां पर कैंपिग का भी आनंद ले सकते हैं। रेतों के बीच बसे इस शहर में खूबसूरत गार्डन और बगीचे भी देखने को मिल सकते हैं। पाम आइलैंड, क्रीक पार्क, वॉटर पार्क आपको अपनी खूबसूरती से यहां आने पर मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
dubai ice world
इसके अलावा आइस वर्ल्ड पहुंचकर स्केटिंग और पेंगुइन शो को देख सकते हैं। मिरेकल गार्डन में तरह-तरह के फूलों की वैराइटी को बहुत नजदीक से देख सकते हैं। आपको दुबई में आपको लैविश लाइफ, रोमांच, प्राकृतिक सुंदरता सबकुछ मिलेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।