{"_id":"5c4eaa97bdec2256646aac4c","slug":"know-top-places-to-visit-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश के 5 टूरिस्ट प्लेस को दुनिया पहुंचती है देखने, क्या आपने देखे","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
उत्तर प्रदेश के 5 टूरिस्ट प्लेस को दुनिया पहुंचती है देखने, क्या आपने देखे
उत्तर प्रदेश, हार्टलैंड ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर है। यह प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्ता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यूपी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि ऐतिहासिकता के लिए भी जाना जाता है। एक तरफ जहां दुनियाभर से पर्यटक यहां मोहब्बत के सबसे खूबसूरत नगमे ताजमहल को देखने आते हैं तो दूसरी तरफ मोक्ष की कामना के लिए संगम के तट पर डुबकी लगाने वाले श्रद्धालु भी बड़ी तादाद में यहां पहुंचते हैं। सही मायने में कहा जाए तो उत्तर प्रदेश धर्म, आध्यात्मिकता और हिंदु-मुस्लिम भाई चारे का प्रदेश है। आइए जानते हैं यहां के पांच सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में जो दुनियाभर में मशहूर हैं।
2 of 6
mathura
अगर आपको भगवान कृष्ण का शहर देखना है तो मथुरा जरूर जाएं। दुनियाभर से श्रद्धालु मथुरा आते हैं। यह मंदिरों का शहर है। यहां के रग-रग में राधा रानी और भगवान कृष्ण बसते हैं। यहां आप कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, जामा मस्जिद, कुसुम सरोवर, राधा कुंड और कृष्ण किला देख सकते हैं।
3 of 6
agra
आगरा का नाम आते ही पर्यटकों के जेहन में सीधे ताज महल उभर आता है। दुनियाभर से पर्यटक यहां ताजमहल देखने के लिए पहुंचते हैं। मोहब्बत के इस सबसे खूबसूरत नगमे को देखने के लिए पर्यटक भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से पहुंचते हैं। आगरा में ही आप आगरा फोर्ट, फतेहपुर सिकरी, आराम बाग, खास महल और मेहताब बाग की सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
lucknow
यूपी में आप लखनऊ घूम सकते हैं। इस शहर को तहजीब का शहर कहा जाता है। लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी है। यहां का कल्चर और खान-पान पर्यटकों के दिल में अपनी खास जगह बना लेता है। नवाबों के इस शहर को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। किसी जमाने में यह शहर अवध के नवाबों की राजधानी थी। लखनऊ को लजीज खान-पान के लिए भी जाना जाता है। यहां आप बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, ब्रिटिश रेसीडेंसी, चिड़ियाघर, हजरतगंज और बेगम हजरत महल पार्क की सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
banaras
अगर आप यूपी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बनारस जरूर घूमें। बनारस को भारत की धर्म नगरी कहा जाता है। यहां क्या पर्यटक और क्या श्रद्धालु सभी भक्त के भाव में रम जाते हैं। गंगा किनारे बसा यह शहर अपने आप में सांस्कृतिक विरासत को सझाए हुआ है। वाराणसी घाटों का शहर है। यहां आप काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। आप चाहें तो मणिकर्णिका घाट, मन मंदिर घाट और सारनाथ की सैर पर जा सकते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।