फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए दिल्ली के इन 5 बेहतरीन ROOF TOP रेस्टोरेंट के बारे में

Thu, 21 Feb 2019 01:26 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 21 Feb 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
know about rooftop hotel cafe and reasturant in delhi
rooftop hotel

हम सभी के लिए रेस्तरां में दो चीज मायने रखती हैं, एक लजीज खाना और दूसरा वहां का बेहतरीन इंटीरियर।ये वो दो चीजें हैं जो किसी भी व्यक्ति को रेस्तरां जाने के लिए अट्रैक्ट करती हैं।पर क्या आप जानते हैं इसके अलावा कई ऐसे रेस्तरां भी हैं जो होटल के इंटीरियर से ज्यादा अपने बाहरी नजारों के लिए पहचाने जाते हैं।कहने का मतलब है कि ऐसे रेस्तरां और होटल जहां से दिखने वाला व्यू बेहतर खूबसूरत होता है। सोचें अगर आप कहीं किसी रेस्तरां में बैठकर खाना खा रहे हों और बाहर का नजारा बिल्कुल अद्भूत हो तो आपके खाने का स्वाद और बढ़ जाता है। ऐसे ही हम दिल्ली के कई रेस्तरां व होटल खोजकर लाएं हैं, जहां आप बाहरी व्यू का नजारा ले सकते हैं। हम आपको इन रूफटॉप रेस्त्रां के बारे में सुझाव देते हैं जो शहर का एक अद्भुत नजारा पेश करते हैं।

know about rooftop hotel cafe and reasturant in delhi
rooftop hotel

OKO, The lalit hotel
द ललित होटल की 27 वीं मंजिल पर OKO है, जो दिल्ली में सभी पैन-एशियाई भोजन प्रेमियों के लिए एक छिपा हुआ खजाना है।टॉफ फ्लोर से होटल के बाहर का नजारा अद्भूत लगता है जो आपके दिन को बेहद खास बना सकता है। आप यहां शानदार Sushi और Sashimi का आनंद उठा सकते हैं।रेस्तरां में एक समावेशी कार्यबल है जिसमें महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति होते शामिल हैं, जो प्रबंधन द्वारा की गई एक अनूठी पहल है। चाहे आप जन्मदिन मना रहे हों या सालगिरह, OKO आपके दिन को खास बनाने का काम करता है। बात अगर खर्च की करें तो बता दें, यहां दो व्यक्तियों को लगभग 4200 रुपये तक का खर्च उठाना पड़ सकता है।अगर आप अपने पार्टनर के साथ खास दिन बनाना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं। 

know about rooftop hotel cafe and reasturant in delhi
rooftop hotel

Mia Bella, Hauz khas
कैफे, रेस्टोरेंट का हब माने जाने वाला हौज खास युवाओं के हैंगआउट के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन में से एक है।यहां मौजूद मिया बेला रेस्तरां युवाओं को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन में से एक लगता है। यहां आपको लजीज भोजन के साथ खूबसूरत व्यू भी देखने को मिलेगा।यहां आपको पिज्जा से लेकर बेक्ड लेजगनस और Tiramisu जैसी बेहतरीन डिशों का स्वाद चखने को मिलेगा। मिया बेला अपने पार्टनर के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां समय बिताने आए दो व्यक्ति के खाने का खर्च करीब 1800 रुपये आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about rooftop hotel cafe and reasturant in delhi
rooftop hotel

Parikrama Hotel, KG Marg
यहां आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए शहर के 360-डिग्री दृश्य का मजा भी ले सकते हैं। यह रेस्तरां शहर के सबसे पुराने रेस्तरां में से एक है और लिप-स्मैकिंग मुगलई व्यंजनों को परोसने के अलावा अपनी बेहतरीन सर्विस के लिए भी जाना जाता है। यहां का बटर चिकन, चिकन कोरमा और बटर नान इतना अच्छा है कि आपके मुंह में पानी आ सकता है।परिक्रमा आपको समग्र भोजन का शानदार अनुभव प्रदान करता है। यहां दो व्यक्तियों के खाने का खर्च आमतौर पर 2400 रुपये हो सकता है। 

विज्ञापन
know about rooftop hotel cafe and reasturant in delhi
rooftop hotel

Kylin- Sky Bar
सुंदर कैबानास और स्वादिष्ट पैन-एशियाई भोजन आपके और आपके पार्टनर के लिए एक परफेक्ट डेट नाइट के लिए काइलिन बेहतरीन जगह है। Teppanyaki Grill ऑर्डर करते हुए रुफटॉप बार के व्यू का अद्भूत नजारे को निहारते रहिए। चूंकि बार वसंत कुंज में है, यह हरे भरे क्षेत्रों से घिरा हुआ है, इसलिए आप इस रूफटॉप बार में खूबसूरत शाम बिताने के दौरान कुछ ताजी हवा का आनंद भी ले सकते हैं। यहां दो व्यक्तियों का खर्च करीब 2200 रुपये आ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed